Smriti Irani

अमेठी की बेटी इसरो के लिए रवाना, स्मृति ईरानी ने पूरा किया वादा

509 0

सुल्तानपुर: अमेठी (Amethi) के एक बेटी के सपनों को साकार कर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने अपना वादा पूरा किया। छात्रा नीतू मौर्या ने पहले अपने घर पर पूजा की और उसके बाद गाजे-बाजे के साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के लिए गुरुवार को रवाना हो गईं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी समेत गांव के लोगों ने गुरुवार को नीतू मौर्या को तिलक लगाकर और माला पहनाकर इसरो के लिए रवाना किया।

उन्होंने बताया कि स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के निर्देश पर वह नीतू मौर्या को लखनऊ हवाई अड्डे पर छोड़ने जा रहे हैं। 11 जून को छात्रा के इसरो भ्रमण के दौरान केंद्रीय मंत्री सांसद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) उनके साथ मौजूद रहेंगी। सांसद स्मृति ईरानी का प्रयास है कि अमेठी का चौमुखी विकास हो, साथ ही यहां के छात्र-छात्राएं अच्छी शिक्षा हासिल कर आगे बढ़ें और क्षेत्र का नाम रोशन करें।

अमेठी में बीते 10 मई को आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण करते हुए स्मृति ईरानी ने पूछा था तो किसी ने बताया कि डॉ बनेंगे, किसी ने इंजीनियर, किसी ने कहा कि वो सरकारी नौकरी करेंगे। वहीं संजय गांधी पॉलिटेक्निक जगदीशपुर से आई हुई छात्रा नीतू मौर्य ने कहा कि अभी हमारे पास 3 साल का समय है और मैं इस टेबलेट के माध्यम से तैयारी करूंगी और मेरा उद्देश्य भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में पहुंचकर देश की सेवा करने का है।

द्वारका के फाइव स्टार होटल में महिला से रेप, डेटिंग एप से हुई थी आरोपी से मुलाकात

नीतू की इन बातों से केंद्रीय मंत्री बेहद प्रसन्न हुई और उन्होंने अमेठी की बिटिया को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि तुम अपने माता-पिता से अनुमति ले लो मैं तुम्हें 10 जून को ही स्वरूप प्रांगण में ले जाऊंगी और वहां के लोगों से मुलाकात कराऊंगी। यही नहीं स्मृति ईरानी ने वहां पर मौजूद सभी नवयुवक और छात्राओं को यह संदेश दिया कि जो भी जिस फील्ड विशेष में जाना चाहता है देश की सेवा में काम करना चाहता है उसके लिए मैं निश्चित रूप से जो भी सुविधा हो सकती है वह मुहैया करवाउंगी।

भारत अब लेने वाला देश नहीं, देने वाला देश है : जेपी नड्डा

Related Post

Maha Kumbh

Maha Kumbh 2025: विशेष 04 जोन में 107 बीटों के रक्षक करेंगे 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा

Posted by - November 15, 2024 0
प्रयागराज: महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात…
cm yogi

प्रत्येक श्रद्धालु की सुविधा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - November 4, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने निर्देश दिए हैं कि आगामी पर्व-त्योहारों और मेलों के अवसर पर प्रदेश में…
AK Sharma

निवेश मित्र पोर्टल पर गलत रिपोर्ट लगाने व भार वृद्धि न करने पर अधिशासी अभियन्ता निलंबित

Posted by - September 22, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत कार्मिकों को अपनी कार्य संस्कृति…
Maharishi Bhardwaj's ashram

महर्षि भारद्वाज के आश्रम का होगा कायाकल्प, योगी सरकार की तैयारी पूरी

Posted by - August 14, 2023 0
लखनऊ। प्रयागराज के प्रथम निवासी और प्राचीन भारतीय विमान निर्माण कला पर आधाारित वैमानिक शास्त्र जैसे महान वैज्ञानिक ग्रंथों के…
CM Yogi

Bihar Election: राजद-कांग्रेस पर योगी का प्रहार, बोले- यह फर्जी वोट डलवाएंगे, चेहरा नहीं दिखलाएंगे

Posted by - October 16, 2025 0
सहरसा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार से बिहार विधानसभा के चुनावी रण में उतरे। उन्होंने दूसरी…