अंबिका चौधरी ने बसपा से दिया इस्तीफा, सपा में शामिल होने की संभावना

947 0

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल का सिलसिला जारी है, बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्वांचल के दमदार नेताओ में से एक अंबिका चौधरी ने बसपा से इस्तीफा दे दिया है।

अटकले लगाए जा रहे हैं कि वे जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं, वह पूर्व सपा सरकार में मंत्री भी थे। गौरतलब है कि सपा ने अंबिका चौधरी के बेटे आनंद चौधरी को जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार घोषित किया है।

इससे पहले दल बदलने को लेकर मायावती ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि बसपा के छोटे नेताओं को पार्टी में शामिल करते रहते हैं।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से बसपा-कांग्रेस के कई नेता सपा में शामिल हुए हैं. इसको लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा था। उन्होंने कहा कि सपा की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि अब आए दिन मीडिया में बने रहने के लिए दूसरी पार्टी से निष्कासित व अपने क्षेत्र में प्रभावहीन हो चुके पूर्व विधायकों व छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं तक को भी सपा मे शामिल करा रहे हैं।

मायावती ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि सपा मुखिया को अब अपने स्थानीय नेताओं पर भरोसा नहीं रहा है, इसीलिए वे बसपा के छोटे नेताओं को पार्टी में शामिल कराते रहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया था कि जगजाहिर तौर पर सपा का चाल, चरित्र व चेहरा हमेशा ही दलित-विरोधी रहा है।

 

 

Related Post

CM Yogi released the book 'Narendra Modi, the golden aura of India'

अब गंदगी और गैंगेस्टर नहीं, गाजियाबाद की पहचान शिक्षा और उद्योग से जुड़ चुकी है : मुख्यमंत्री

Posted by - September 19, 2025 0
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को गाजियाबाद में पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर द्वारा लिखित पुस्तक ‘भारतवर्ष…
Siberian birds will stay with us till Maha Kumbh

महाकुंभ में संगम की कलकल के साथ ही मन मोह लेगी 90 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षियों की कलरव

Posted by - November 18, 2024 0
प्रयागराज। अद्भुत महाकुंभ (Maha Kumbh) का साक्षी बनने लुप्तप्राय इंडियन स्कीमर का 150 जोड़ा यहां आ चुका है। संगम की…

बीजेपी कार्यकर्ताओं की गुंडई! एबीपी पत्रकार को बंधक बना पीटा

Posted by - July 8, 2021 0
यूपी के कन्नौज जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं की गुंडई देखने को मिली है, जहां कार्यकर्ताओं ने पत्रकार नित्य मिश्रा के…