cm yogi

सीएम योगी ने रविदास मंदिर में टेका मत्था, लंगर हाल का किया निरीक्षण

387 0

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर (Ravidas Temple) पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेका एवं विधिवत दर्शन पूजन किया। उन्होंने मंदिर के महंत से भी वार्ता की एवं उनका कुशलक्षेम पूछा।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने मंदिर के लंगर हाल का भी निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली मूर्ति सहित अन्य कार्यों का भी सीएम ने अवलोकन किया। खराब मौसम व बारिश के बीच सीएम ने दो दिवसीय दौरे पर देर रात तक कई विकास कार्यों की जमीनी हकीकत भी देखी।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से सर्किट हाउस में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल भी मिला और वार्ता की। निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश के आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Post

CM Yogi paid tribute to Pandit Govind Vallabh Pant on his 138th birth anniversary

उत्तर प्रदेश के विकास की कार्ययोजना बनाने में पंडित पंत की अविस्मरणीय भूमिका रही: मुख्यमंत्री

Posted by - September 10, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और देश के गृहमंत्री रहे भारत…
CM Yogi performed a special havan with Jagadguru Shankaracharya

जगद्गुरु शंकराचार्य के साथ सीएम योगी ने किया विशिष्ट हवन

Posted by - February 13, 2025 0
जगद्गुरु शंकराचार्य के साथ सीएम योगी गोरखपुर। श्रृंगेरी शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री भारती तीर्थ महासन्निधानम के मंगलमय…
Maha Kumbh

सोशल मीडिया पर नंबर वन ट्रेंड बना #एकता_का_महाकुम्भ

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीर्थराज प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुम्भ (MahaKumbh) को एकता…