अमर सिंह

जया पर भड़के अमर सिंह, बोले- हर घोटाले बच्चन परिवार का नाम क्यूं?

1105 0

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बुधवार को जया बच्चन को चुप रहने की सलाह दी है। जया बच्चन पर भड़के अमर सिंह ने आगे कहा कि पनामा घोटाला हो, बाराबंकी घोटाला या पैराडाइज घोटाला, कोई भी घोटाला हो बच्चन परिवार का नाम आ ही जाता है।

ये भी पढ़ें :-गढ़चिरौली नक्सली हमला : शरद पवार ने देवेन्द्र फडणवीस से मांगा इस्तीफा 

जया बच्चन ने मंच से कहा कि देश का रखवाला देश के साथ कर रहा है गड़बड़

लखनऊ में शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा के चुनाव प्रचार के पहुंचीं। जया बच्चन ने मंच से कहा कि देश का रखवाला देश के साथ गड़बड़ कर रहा है। जया ने कहा कि रखवाले की जिम्मेदारी बहुत जरूरी है और बहुत अहम है। इस देश में इस वक्त जो माहौल है, जो रखवाला है। वही देश के साथ गड़बड़ कर रहा है।

ये भी पढ़ें :-तेल के भंवर में मोदी सरकार, अमेरिकी छूट 2 मई को खत्म और ढ़ीली होगी आपकी जेब! 

 अमर सिंह ने कहा कि जिनके घर शीशे के हों वह दूसरे के घर में पत्थर नहीं मारते

अमर सिंह इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि जिनके घर शीशे के हों वह दूसरे के घर में पत्थर नहीं मारते। बता दें कि ये सब अमर सिंह ने जया बच्चन के पीएम नरेंद्र मोदी पर लगाए आरोपों के जवाब में में दिया है। पीएम मोदी पर जया की इस टिप्पणी से अमर सिंह भड़क गए और उन्होंने अपने अंदाज में जया बच्चन को हिदायत भी दे दी। बता दें कि पूनम सिन्हा लखनऊ से सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार हैं। अखिलेश-माया ने उन्हें बीजेपी नेता और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ खड़ा किया है। सपा से राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने लोगों से पूनम सिन्हा को वोट करने की अपील भी की है।

Related Post

Karnataka

कल से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

Posted by - June 19, 2022 0
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की अगुवाई सहित कई कार्यक्रमों…
Dharmendra Pradhan

कानून पर सवाल उठाने वालों का डरना स्वभाविक, अपराधियों से भरी पड़ी है कांग्रेसः धर्मेंद्र प्रधान

Posted by - August 21, 2025 0
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिहं की पुण्यतिथि व तृतीय हिंदू गौरव दिवस के अवसर पर अलीगढ़ में…
गोडसे देशभक्त

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकी घटनाएं न के बराबर हुई : राजनाथ

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर…
PM Modi

ये नया भारत है… आत्मविश्वास से भरा हुआ भारत है..’., लाल किले के प्राचीर से बोले पीएम मोदी

Posted by - August 15, 2023 0
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने लाल किले के प्राचीर से देश को…
Shashibala

मिशन शक्ति-6: योगी सरकार ने किया सहयोग, टेलर से उद्यमी बनीं मीरजापुर की शशिबाला

Posted by - September 26, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद की 56 वर्षीय शशिबाला (Shashibala) सोनकर मिशन शक्ति (Mission Shakti) के तहत नारी सुरक्षा,…