एकेटीयू की छात्रा जुवेरिया खान

एकेटीयू की छात्रा जुवेरिया खान एसएकेयूआरए साइंस प्रोग्राम जापान की फेलोशिप में चयनित

1115 0

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज की मेकट्रानिक्स की छात्रा जुवेरिया खान का चयन एसएकेयूआरए साइंस प्रोग्राम जापान के लिए हुआ है। इस फेलोशिप के लिए छह विद्यार्थियों चयन हुआ है, जिसमें पांच विद्यार्थी आईआईटी, कानपुर के हैं और एक छात्रा एकेटीयू की है।

इस फेलोशिप के अंतर्गत विद्यार्थी 14 से 23 फरवरी, 2019 के मध्य जापान में रह कर शोध कार्य करेंगे। इस फेलोशिप के अंतर्गत विद्यार्थी माइंड इंस्पायर रोबोटिक्स पर हो रहे शोध कार्यों से अवगत होंगे। साथ ही माइंड इंस्पायर रोबोटिक्स में कोलैबरेटिव रिसर्च के लिए एनीसिएट करेंगे। इसके अतिरिक्त शोध कार्यों के प्रति अभिरुचि बढ़ाने के लिए माइंड इंस्पायर रोबोटिक्स पर आधारित लैबो की विजिट करेंगे।

इस फेलोशिप के अंतर्गत जापान की साइंस एंड टेक्नोलॉजी सोसाइटी विद्यार्थियों का आने – जाने और रहने का पूरा खर्च वहन करेगी।

Related Post

Kiran Chaudhary

सीएम सैनी की मौजूदगी में बेटी के साथ बीजेपी में शामिल हुईं कांग्रेस एमएलए किरण चौधरी

Posted by - June 19, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। एमएलए किरण चौधरी (Kiran Chaudhary)  और…
CM Dhami

उत्तराखण्ड को देश में शूटिंग हब के रूप में विकसित किया जायेगा: सीएम धामी

Posted by - October 23, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को बलरामपुर हाउस नैनीताल में हिमश्री फिल्म और डिज्नी+हॉटस्टार के संयुक्त तत्वाधान…
जावड़ेकर

भारतीय अध्ययन में प्रदूषण से उम्र कम होने की बात नहीं आई सामने: जावड़ेकर

Posted by - December 6, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि भारतीय अध्ययनों में ऐसी कोई बात…
R. Rajesh Kumar

स्वास्थ्य सचिव ने दिए निर्देश– रैफरल पर CMO-CMS की काउंटर साइन अनिवार्य, SOP तैयार करने के निर्देश

Posted by - July 21, 2025 0
राज्य के सरकारी अस्पतालों में कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और मरीज-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…