AKTU

एकेटीयू : पीएचडी पाठ्यक्रम में द्वितीय फेज की प्रवेश सम्पन्न

1008 0

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के पीएचडी पाठ्यक्रम के द्वितीय फेज के प्रवेश के लिए शनिवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हो गई। विश्वविद्यालय के डीन पीजीएसआर प्रो. एमके दत्ता ने बताया कि पीएचडी पाठ्यक्रम फेज दो में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गयी।

Unnao Case में पीड़िता की हालत स्थिर, वेंटिलेटर से हटाया गया

उन्होंने बताया कि इसके लिए लगभग 448 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया था। प्रवेश परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाये गये, जिसमें एक परीक्षा लखनऊ में व दूसरा परीक्षा केंद्र नोएडा में बनाया गया। लखनऊ में बीआईईटी, लखनऊ को एवं नोएडा जेएसएस, नोएडा को परीक्षा केंद्र बनाया गया।

लखनऊ केंद्र पर 313 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 243 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि नोएडा केंद्र पर 135 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 104 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दोनों सेंटर्स पर अभ्यर्थियों का उपस्थिति प्रतिशत लगभग 78 प्रतिशित रहा। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा की समाप्ति के एक घंटे के अन्दर ही उत्तर कुंजिका विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गयी है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने 20 करोड़ से अधिक की लागत से नर्सिंग कॉलेज का किया शिलान्यास

Posted by - November 14, 2022 0
देहरादून/रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सोमवार को कहा कि इस क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज के बनने से क्षेत्र के बच्चों…
Filariasis

योगी सरकार रात्रि चौपाल, नुक्कड़ नाटक और एमडीए यात्रा से फालेरिया काे दे रही मात

Posted by - August 21, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश को फाइलेरिया (Filariasis) मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।…