अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस को किया सैल्यूट

अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस की जंग लड़ रही मुंबई पुलिस को किया सैल्यूट

937 0

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे मुंबई पुलिस को सैल्यूट किया है। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण डॉक्टर्स और पुलिस जैसे कई प्रोफेशनल्स को भी काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

https://twitter.com/akshaykumar/status/1259454250762924032

अक्षय ने कोरोना के खिलाफ जंग में लगे फ्रंटलाइन वर्कर्स और कोरोना वॉरियर्स के लिए ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को बदला है। अक्षय कुमार के साथ ही करण जौहर ने भी अपनी डीपी बदली है और कहा कि इस मुश्किल दौर में मुंबई पुलिस राज्य की सेफ्टी के लिए बहुत प्रयास कर रही है।

कोविड-19 का कहर जारी, देश संक्रमितों की संख्या 63 हजार के करीब व 2109 की मौत

अक्षय ने ट्विटर पर लिखा कि हर रोज मैं फ्रंटलाइन वर्कर्स की बहादुरी के किस्से सुन रहा हूं जो थकान और डर को पीछे छोड़ते हुए हम लोगों को प्राथमिकताएं दे रहे हैं। ऐसे ही एक हीरो महाराष्ट्र पुलिस भी है। उन्होंने कहा कि मैं इन्हें रिस्पेक्ट देने के लिए अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल रहा हूं। आप भी ज्वाइन कीजिए और इन्हें #दिल से सैल्यूट कीजिए।

अक्षय ने पूर्व में मुंबई पुलिस फाउंडेशन में दो करोड़ डोनेट किए हैं। अक्षय की इस मदद को लेकर मुंबई पुलिस ने भी उनकी काफी तारीफ की है और ट्वीट करते हुए धन्यवाद किया है।

Related Post

जीवीएल नरसिम्हा राव

बीजेपी सांसद बोले- नर्सरी के दाखिले में एक लाख देंगे, उच्च शिक्षा के लिए 50 हजार देने में दिक्कत

Posted by - November 19, 2019 0
नई दिल्ली। बीजेपी प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य जीवीएल नरसिम्हा राव ने जेएनयू में फीस बढ़ोत्तरी को ‘तर्कसंगत’ करार दिया है।…

दो को छोड़ तीसरी की खोज में आमिर, ऐसे ही लोग बढ़ा रहे जनसंख्या – भाजपा सांसद

Posted by - July 12, 2021 0
मध्यप्रदेश के मंदसौर से बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाए जाने की जरूरत जताई।…
डब्बू रत्नानी का कैलेंडर लॉन्च

डब्बू रत्नानी का कैलेंडर लॉन्च, टॉपलेस नजर आईं भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी

Posted by - February 18, 2020 0
मुंबई। बीते 25 सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन काम और रंगीन मिजाज के लिए मशहूर फैशन फोटोग्राफर डब्बू…
SC

कोरोना संकट पर सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी अरोड़ा और जयदीप गुप्ता को बनाया एमिकस क्यूरी

Posted by - April 27, 2021 0
नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। देश में स्थिति भयावह हो…