फिल्मों की टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर अक्षय और सलमान की फिल्मों की देखनें को मिलेगी टक्कर

899 0

मुंबई । बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और दबंग स्टार सलमान खान की फिल्में ईद के अवसर पर बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों में टक्कर होने जा रही है। अक्षय कुमार की लक्ष्मी बाॅम्ब और सलमान खान की राधे इस साल ईद के अवसर पर रिलीज हो रही है।

अक्षय कुमार की लक्ष्मी बाॅम्ब और सलमान खान की राधे इस साल ईद के अवसर पर होगी रिलीज

जहां अक्षय की फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। तो वहीं, सलमान खान की ‘राधे’ की शूटिंग अब भी जारी है। दोनों की फिल्मों की रिलीज डेट एक होने को लेकर काफी समय से कॉन्ट्रोवर्सी चल रही है। अक्षय ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अक्षय ने सलमान के साथ अपनी फिल्म टकराव को लेकर कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ

अक्षय ने सलमान के साथ अपनी फिल्म टकराव को लेकर कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब उनकी फिल्म किसी दूसरी फिल्म से टकरा रही है। उन्होंने कहा ​कि मैं जानता हूं लेकिन यह मेरे करियर की पहली फिल्म नहीं है, जो किसी दूसरी फिल्म के साथ टकरा रही है। उन्होंने कहा कि मैं इस बात को पूरी तरह जानता हूं कि यह आखिरी भी नहीं होगी।

सोना 1,400 रुपये उछाला, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

अक्षय ने कहा कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री में हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं, जिनके लिए शुक्रवार कम होते हैं। ऐसे में फिल्में किसी-न-किसी के साथ एक दिन पर रिलीज होंगी ही क्योंकि ये दो बड़ी फिल्में हैं। इसलिए इनको लेकर बात तो ज्यादा होगी ही, क्योंकि इसमें ज्यादा पैसा लगा हुआ है। यह बिल्कुल नेचुरल है।

Related Post

प्रियंका की ‘द स्काई इज पिंक’ ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, जानें कलेक्शन

Posted by - October 13, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के कलेक्शन में दूसरे दिन यानी शनिवार को थोड़ा इजाफा…

महाराष्ट्र: शिवसेना ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, इन मुद्दों का जिक्र

Posted by - October 12, 2019 0
महाराष्ट्र ।शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। मेनिफेस्टो लॉन्च करने…
फिल्म भारत

फिल्म ‘भारत’ : ‘इश्क दी चाशनी’ गाने में सलमान व कटरीना की दिखी शानदार केमिस्ट्री

Posted by - May 1, 2019 0
मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ का रोमांटिक ट्रैक ‘चाशनी’ रिलीज हो गया है। विशाल शेखर की इस…