लोकसभा चुनाव 2019

उत्तर प्रदेश के बागपत में सुबह 09:00 बजे तक 11 फीसदी जबकि गाजियाबाद में 12 फीसदी हुए मतदान

897 0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 का पहला चरण शुरू हो चुका है। मतदान केंद्रों में पर सुबह से ही मतदाता कतार में खड़े होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले रहे हैं। आज 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो रहा है। 17वीं लोकसभा चुनने के लिए आज पहले चरण की वोटिंग हो रही है।

11 Apr 2019, 09:00 AM

उत्तर प्रदेश के बागपत में सुबह 09:00 बजे तक 11 फीसदी जबकि गाजियाबाद में 12 फीसदी मतदान हुए हैं।

11 Apr 2019, 8:25 AM

बसपा अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर कहा, ”सभी मतदाताओं से अपील है कि वे देश व जनहित में ’’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’’ की सरकार बनाने हेतु अपना वोट डालने के लिए अपने-अपने पोलिंग बूथों पर समय से जरूर जाएं।”

11 Apr 2019, 8:24 AM    

मेरठ में केवीएसएस स्कूल के 73, 74 संख्या बूथ पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान बाधित हुआ। किठौर विधानसभा के बिजौली के बूथ संख्या 46 की वोटिंग मशीन खराब होने से मतदान में रुकावट आई। बिजनौर आर्य समाज मंदिर में बूथ नंबर 264, 265, 276 पर लगभग 45 मिनट के बाद मतदान शुरू हुआ।

11 Apr 2019, 8:15 AM    

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने परिवार के साथ अमरावती में वोट डाला। आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों और 175 विधानसभा सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं।

11 Apr 2019, 8:08 AM    

गाजियाबाद के सूर्यनगर में EVM में खराबी की वजह से लोगों में परेशानी देखी जा रही है। गाजियाबाद सीट से बीजेपी ने जनरल वीके सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर एसपी-बीएसपी गठबंधन ने सुरेश बंसल को और कांग्रेस ने डॉली शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

11 Apr 2019, 08:01 AM

बागपत के बरौत में मतदान केंद्र संख्या 126 में ढोल बाजे के बीच मतदाताओं को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया जा रहा है।

11 Apr 2019, 7:40 AM  

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू होते ही बिजनौर में लोगों की लंबी-लंबी कतारें वोट डालने के लिए लग गई है। यहां पहली बार वोट डालने वाले वोटर भी हैं और महिलाएं भी।

11 Apr 2019, 07:29 AM

देहरादून- धर्मपुर विधानसभा स्थित भागीरथी इंटरनेशनल स्कूल के बूथ में एक वीवीपैट मशीन में खराबी के कारण मतदान शुरू नहीं हो पाया है। इसके चलते एक मशीन को छोड़कर चार अन्य पर वोटिंग शुरू हो गई है। वहीं रुद्रपुर के वार्ड नंबर 20-21 के लिए बनाए गए बूथ में वोट डालने आ रहे लोगों को मतदाता पर्ची नहीं मिलने की शिकायत मिली है।

11 Apr 2019, 7:13 AM    

rss प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में डाला वोट। वोट डालने के बाद भागवत ने कहा कि वोटिंग हमारा अधिकार है और सभी को वोट डालना चाहिए।नागपुर सीट से बीजेपी की तरफ से नितिन गडकरी और कांग्रेस की तरफ से नाना पटोले प्रमुख उम्मीदवार हैं।

11 Apr 2019, 7:03 AM   

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है. 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

11 Apr 2019, 6:41 AM

पहले चरण में आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिसा में विधानसभा चुनाव भी होगा. इस दौरान आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों, सिक्किम की 32 और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

Related Post

गडकरी

एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना अवसरवाद का गठबंधन, इससे हिंदुत्व को हुआ नुकसान : गडकरी

Posted by - November 22, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर कहा है कि अगर शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की…
अजित पवार

अजित पवार ने बदली अपनी ट्विटर प्रोफाइल, अब पूर्व उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र किया

Posted by - November 26, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में 80 घंटे के अंदर उप मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवाने वाले अजित पवार ने एक बार फिर अपनी…
ss sandhu

निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत प्रोजेक्ट्स को पूरा करें : मुख्य सचिव

Posted by - July 21, 2022 0
देहरादून। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने एनएचएआई (NHI) के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत प्रोजेक्ट्स को पूर्ण करने…