'निरहुआ' के रोड शो

बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ के रोड शो के दौरान लगे ‘अखिलेश जिन्दा बाद के नारे’

1475 0

आजमगढ़। भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव कुछ दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए हैं और आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं जिसके लिए आज यानी सोमवार को  ‘निरहुआ’ आजमगढ़ में रोड शो कर रहे हैं। ‘निरहुआ’ के रोड शो के दौरान परमानपुर गांव के लोगों ने उनके काफिले को रोकने की कोशिश की। साथ ही ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए।

ये भी पढ़ें :-RJD का घोषणापत्र जारी, दलित-पिछड़ों को आबादी के अनुसार आरक्षण, कांग्रेस के ‘न्याय’ को समर्थन 

आपको बता दें यह देख कर काफिले में शामिल भाजपा के समर्थकों ने ग्रामीणों को अपशब्द कहा। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस और ‘निरहुआ’ के काफिले पर पथराव किया। हालांकि, पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ‘निरहुआ’ के काफिले को परमानपुर गांव से बाहर निकाल दिया। इसके बाद ‘निरहुआ’ का रोड शो तरवां की ओर बढ़ गया।

ये भी पढ़ें :-कांग्रेस ने बीजेपी के संकल्प पत्र को बताया ‘झांसा पत्र’, कहा- सरकार का मंत्र, झांसों में फांसो 

जानकारी के मुताबिक यह देख कर पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ना शुरू किया। जिसके बाद ग्रामीण ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ और ‘निरहुआ तुम वापस जाओ’ के नारे लगाने लगे।बता दें आजमगढ़ से सपा के प्रत्याशी अखिलेश यादव  हैं वहीँ बीजेपी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव (निरहुआ) हैं ।

Related Post

Premdutt Tiwari

फतेहपुर : स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नजदीकी रहे प्रेमदत्त तिवारी का निधन

Posted by - February 28, 2021 0
फतेहपुर। जिले में कांग्रेस पार्टी के बुजुर्ग नेता प्रेमदत्त तिवारी (Premdutt Tiwari) का गंगा नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया…
विधायक अदिति सिंह

विधायक अदिति सिंह और अंगद की दोबारा हुई शादी, खास अंदाज में किया गृह प्रवेश

Posted by - November 23, 2019 0
नवांशहर। नवांशहर खास बहू उत्‍तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह विशेष अंदाज में शनिवार को गृह…
PM Modi

‘हरेकृष्ण महताब ने इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस में अहम भूमिका निभाई’: PM नरेन्द्र मोदी

Posted by - April 9, 2021 0
ऩई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) शुक्रवार को ‘उत्कल केसरी’ हरेकृष्ण महताब की ओर से लिखित पुस्तक ‘ओडिशा…