अखिलेश यादव ने CM योगी आदित्यनाथ को बताया बाहरी मुख्यमंत्री

710 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बहुजन समाज पार्टी में बड़ी भगदड़ का सर्वाधिक लाभ समाजवादी पार्टी को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लगातार दूसरे दिन एक दर्जन से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उनके निशाने पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ही रहे। अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने योगी आदित्यनाथ को बाहरी मुख्यमंत्री बताया।

उत्तर प्रदेश की जनता को बाहरी मुख्यमंत्री

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जनता को बाहरी मुख्यमंत्री थोप दिया है। योगी आदित्यनाथ तो उत्तर प्रदेश के बाहर के निवासी हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम तो उत्तर प्रदेश के नहीं हैं। यहां पर योगी आदित्यनाथ तो दूसरे प्रदेश से आए हैं। अगर वह वाकई में योगी हैं तो सच सभी को बताएं। उनको उत्तर प्रदेश के बारे में कम जानकारी है, इसी कारण समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल के काम को अपना बताते रहते हैं।

विकास पर कम बोलते हैं CM योगी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ सदन में कैसी भाषा बोलते हैं। कम से कम सीएम को ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए। किसी भी सदन में योगी आदित्यनाथ की भाषा मुख्यमंत्री वाली नहीं है। सीएम तो विकास पर कम बोलते हैं। यह तो सब को पता है कि उत्तर प्रदेश को आज क्या मिला है। अगर उत्तर प्रदेश सरकार समाजवादी पार्टी सरकार के काम को आगे बढ़ाती तो भी काफी प्रगति हो जाती। इन्होंने सपा के कामों को आगे नहीं बढ़ाया।

लखनऊ: राम मंदिर के लिए मुलायम की बहू अपर्णा यादव ने किया 11.11 लाख ऱुपये का दान

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि प्रदेश में हमने जहां भी मेट्रो रेल चलवाई, अभी भी वहीं तक सीमित है। सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में मेट्रो नहीं चल पाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्र-छात्राओं के हाथ में लैपटॉप देखकर सीएम योगी आदित्यनाथ को काफी बुरा लगता है। कोरोना वायरस के लॉकडाउन में मोबाइल व लैपटॉप से ही पढ़ाई हुई है।

बलात्कारियों के केस वापस ले रही BJP सरकार

सरकार तो बलात्कारियों के केस सरकार वापस ले रही है। हमारी सरकार में तो ऐसा नहीं हुआ था। सरकार तो बदले भी भावना से काम कर रही है। अपराधियों के नाम पर उनके घर के लोगों को परेशान किया जा रहा है। उनके घरों को अवैध बताकर गिराया जा रहा है। सरकार तो कानून को अपने हाथ में ले रही है। सरकार अपने लोगों के नक्शे चेक करे, अधिकांश का निर्माण अवैध ही मिलेगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) की आज कार्यालय में मौजूदगी में पूर्व आइपीएस अफसर हरीश कुमार के साथ बड़ी संख्या में लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। अखिलेश यादव ने इस अवसर पर पार्टी में शामिल सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने रोज सैकड़ों लोग लगातार पार्टी के साथ लोग जुड़ रहे हैं। सभी समाज के लोग सपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने पार्टी के नेताओं से कहा कि सभी समाज के लोगों के बीच में जाएं। इसका हमको बड़ा लाभ मिलेगा।

Related Post

सीएम योगी

इनामी बैंक लुटेरे को मुठभेड़ में मार गिरानी वाली पुलिस टीम को प्रदेश सरकार का इनाम

Posted by - February 24, 2020 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देष पर प्रदेश में कुख्यात अपराधियों की धर-पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के…
UP Cabinet

UP Cabinet: योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा में ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को दी मंजूरी

Posted by - April 7, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट (UP Cabinet) बैठक में उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित…
TRIVENDRA SINGH RAWAT

हरीश रावत को लेकर चिंतित दिखे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र , केंद्रीय मंत्री को किया फोन

Posted by - March 25, 2021 0
देहरादून। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वो कभी…

लखनऊ में प्रिंयका गांधी समेत 500 कार्यकर्ताओं पर कोविड एक्ट के तहत केस दर्ज

Posted by - July 17, 2021 0
तीन दिवसीय दौरे पर यूपी आई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहले दिन लखनऊ के जीपीओ पर गांधी प्रतिमा के…