Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव कोरोना संक्रमित, खुद को आइसोलेट कर किया ट्वीट…

830 0

लखनऊ। सपा अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। उन्होंने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में अपनी जांच कराई थी। अखिलेश यादव ने अपने आपको घर में ही आइसोलेट किया है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा है, अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया। पिछले कुछ दिनों से जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं। उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा ले। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।

पूर्व CM अखिलेश यादव ने स्वरूपानंद सरस्वती से की मुलाकात

बता दें कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बीते दिनों उत्तराखंड दौरे पर थे जहां हरिद्वार में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि के सम्पर्क में आए थे। महंत बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोविड पॉजिटिव पाए गए नरेंद्र गिरि जी की हालत ठीक नहीं है। उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। इसके बाद लखनऊ पहुंचे अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में अपना कोरोना टेस्ट कराया था।

Related Post

keshav prasad maurya

ममता के खिलाफ केशव मौर्य का हल्ला बोले, कमल-कमल और मोदी-मोदी गुनगुना रही है जनता

Posted by - March 7, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (keshav prasad maurya) पश्चिम बंगाल में गृह मंत्री अमित शाह और…
इलेक्टोरल बॉन्ड्स

मोदी सरकार की इलेक्टोरल बॉन्ड्स योजना है, कालेधन को सफेद करने का तरीका : सुप्रीम कोर्ट

Posted by - April 11, 2019 0
नई दिल्ली। इलेक्टोरल बॉन्ड्स पर सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार की भारी किरकिरी हुई है।  कोर्ट ने गुरुवार को कहा…

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तटरक्षकों को दिया वीरता पदक, कहा- दुनिया में इंडियन कोस्ट गार्ड का अहम स्थान

Posted by - October 9, 2021 0
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में आयोजित अलंकरण समारोह में भारतीय तटरक्षक कर्मियों को वीरता और बेहतरीन…