President

विधान भवन में पहुंचे राष्ट्रपति का नेता प्रतिपक्ष अखिलेश ने किया स्वागत

629 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपने चार दिवसीय दौरे के चौथे और अंतिम दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द (President Ram Nath Kovind) विधान भवन में सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान मंडल के संयुक्त सदन को संबोधित करेंगे। इसका आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर किया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द विधान भवन में पहुंच चुके है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उनका स्वागत किया। उसके अलावा नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने संबोधन में राष्ट्रपति (President) का स्वागत किया।

विधान भवन के मंडप में सुबह 11 बजे शुरू होने वाले इस विशेष सत्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव भी संबोधित करेंगे।

विधान भवन में पहुंचे राष्ट्रपति का सीएम योगी ने किया स्वागत

नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा- मैं राष्ट्रपति जी का स्वागत करता हूं, यूपी प्राचीन काल से सत्ता का केंद्र बना रहा है। यूपी की आजादी में अग्रणी भूमिका रही। महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं। प्रतिपक्ष को अपनी बात कहने का मौका मिलना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस दूसरी बार हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

Related Post

Terracotta

आंध्रा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली भी टेरोकोटा के मुरीद

Posted by - October 21, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा वर्ष 2018 में टेराकोटा (Terracotta) को एक जिला एक उत्पाद (ODOP) में शामिल…
आईआईटी और एनआईटी ने शैक्षिक एवं शोध कार्य के लिए किया समझौता

आईआईटी और एनआईटी ने शैक्षिक एवं शोध कार्य के लिए किया समझौता

Posted by - March 10, 2021 0
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) ने पहली बार औपचारिक रूप से मिलकर शैक्षिक…
CM Yogi

राम मनोहर लोहिया ने समाज में जड़ता पर कठोर प्रहार किए : योगी आदित्यनाथ

Posted by - March 23, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने डॉ.राम मनोहर लोहिया की 114 वीें जयन्ती पर अपनी विनम्र…