कोरोना संकट

दिल्ली चुनाव पर बोले अखिलेश, आप की जीत बीजेपी के अंहकार के खिलाफ

1149 0

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आए परिणाम को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को बीजेपी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के नतीजे, धर्म जैसे व्यक्तिगत विषय को राजनीति के पंक में घसीटकर अपना सियासी फूल खिलानेवालों के खिलाफ हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि काम बोलता है।

 दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत पूरे देश में एक स्पष्ट संदेश देगी

अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत पूरे देश में एक स्पष्ट संदेश देगी। अखिलेश ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने भाजपा के अहंकार के खिलाफ मतदान किया है। उन्होंने विकास के लिए मतदान किया है। अखिलेश ने आगे कहा कि भाजपा ने चुनाव को सांप्रदायिक बनाने की भरपूर कोशिश की थी और उनका यह घृणित अभियान बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। उन्होंने पार्टी की जीत के लिए आप और उसके नेताओं को बधाई दी। उम्मीद जताई है कि यह चुनाव देश की राजनीतिक कहानी को बदल देगी।

दिल्ली विधानसभा में मिले जनादेश का करते हैं सम्मान : जेपी नड्डा

दिल्ली के नतीजे बता रहे हैं कि अधिकांश भारतीय आज भी सामाजिक रूप से उदार व राजनीतिक रूप से समझदार

अखिलेश ने ट्वीट किया कि दिल्ली के नतीजे बता रहे हैं कि अधिकांश भारतीय आज भी सामाजिक रूप से उदार व राजनीतिक रूप से समझदार हैं। धर्म जैसे व्यक्तिगत विषय को राजनीति के पंक(दलदल) में घसीटकर अपना सियासी फूल खिलानेवालों के खिलाफ हैं। यह देश की शांति व विकास के लिए शुभ संकेत और स्वस्थ संदेश भी है। काम बोलता है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत  विषम परिस्थितियों में भी आप कार्यकर्ताओं की कड़ी मेनहत का यह परिणाम

सपा ने अपने आधिकारिक ट्वीट में कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर आम आदमी पार्टी और उनके नेता अरविंद केजरीवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विषम परिस्थितियों में भी आप कार्यकर्ताओं की कड़ी मेनहत का यह परिणाम है। दिल्ली के समस्त मतदाताओं को नई सरकार की बधाई।

Related Post

CM Yogi

आदमखोर भेड़िए और तेंदुओं के हमले से बचाने के लिए सरकार मुस्तैद, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Posted by - September 2, 2024 0
लखनऊ। हाल के दिनों में प्रदेश में घटित मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
CM Yogi

पहले की तुलना में आज सफाई बहुत अच्छी हुई है, पहले शहरी क्षेत्र कूड़े से लदे होते थे: सीएम योगी

Posted by - March 12, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है, जो विकास भी…