सपा ने जारी किया घोषणापत्र

सपा का घोषणापत्र जारी, अखिलेश बोले- हमारी लड़ाई गरीबी के खिलाफ

1350 0

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 में बसपा पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन करने वाली सपा पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। सपा कार्यालय में अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार यानी आज घोषणा पत्र जारी किया।

ये भी पढ़ें :-गाजियाबाद में प्रियंका वाड्रा का रोड शो आज, दूधेश्वरनाथ मंदिर जाने की नहीं मिली इजाजत 

आपको बता दें अपने घोषणापत्र को उन्होंने समाजिक न्याय से महापरिवर्तन, एक नई दिशा, एक नई उम्मीद बताया। अखिलेश ने कहा कि वर्तमान सरकार ने उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया है। इसलिए बिना समाजिक न्याय के रास्ता नहीं निकल सकता है साथ ही ये भी कहा कि हमने इस बार अमीर को अमीर और गरीब को गरीब बनाने से रोकने के लिए सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन का रास्ता निकाला है। सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन पर आधारित हमारा डॉक्युमेंट जनता को समर्पित है।

 ये भी पढ़ें :-प्रवीण कुमार के बीजेपी में शामिल होने पर अखिलेश ने बोली ये बात

जानकारी के मुताबिक सपा अध्यक्ष ने सपा मुख्यालय में घोषणा पत्र जारी करते हुए इसे विजन डॉक्यूमेंट बताया। अखिलेश ने ढाई करोड़ से अधिक संपत्ति वालों पर दो फीसद का अतिरिक्त टैक्स लगाने, जीडीपी का छह फीसद शिक्षा पर खर्च करने सहित कई बिंदुओं को शामिल किया है और उनका कहना है कि देश के 10 फीसद सामान्य वर्ग के लोग 60 फीसद राष्ट्रीय संपत्ति पर काबिज हैं।

Related Post

AK Sharma

ईमानदारी और निष्ठापूर्ण कार्यों से देश के विकास में दें योगदान : नगर विकास मंत्री

Posted by - August 9, 2024 0
आजमगढ़। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) जी ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के…
G-20

G-20: जीन बैले ने ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ की थीम की सराहना की

Posted by - April 18, 2023 0
वाराणसी। G-20 के एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक के व्याख्यान सत्र को मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र (ईरी) के…
AK Sharma

KGMU की कार्य संस्कृति बहुत अच्छी है, अच्छे वातावरण में मरीजों का इलाज हो रहा है: एके शर्मा

Posted by - July 27, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK…