सपा-बसपा गठबंधन के बाद अखिलेश की RLD नेता से मुलाकात

1630 0

लखनऊ मायावती और अखिलेश यादव की 12 जनवरी को हुई संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सपा-बसपा के बीच गठबंधन का ऐलान किया गया था। इसमें राष्ट्रीय लोकदल या अन्य दलों के बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया था साथ ही ये भी एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा था कि रालोद की सीटों के बारे में अलग से बता दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :-मायावती के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे सपा अध्यक्ष 

वहीँ आपको बता दें सपा और बसपा के गठबंधन के बाद अब बुधवार को राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से दिल्ली में मुलाकात करेंगे. दरअसल गठबंधन के तहत सपा और बसपा 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अन्य सहयोगियों के लिए गठबंधन में महज दो सीटें ही छोड़ी गई हैं।

ये भी पढ़ें :-सपा-बसपा गठबंधन पर अखिलेश यादव ने बोली ये बात 

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है आरएलडी सम्मानजनक तौर पर अब गठबंधन में 4 सीटें चाहती है,  जिसमें मुजफ्फरनगर , बागपत और मथुरा. इन तीन सीटों के अलावा कैराना और अमरोहा में से एक सीट कोई भी हो सकती है। हालांकि गठबंधन ने 2 सीटें आरएलडी के लिए छोड़ रखी हैं, इसके अलावा अखिलेश यादव अपने कोटे से उन्हें एक और सीट ऑफर कर सकते हैं लेकिन 4 सीटों पर बात बनती है या नहीं यह सबसे बड़ा सवाल है।

 

Related Post

Swachh School

‘155 घंटे का नॉन-स्टॉप सफाई अभियान’ में नवयुवकों की भागीदारी महत्वपूर्ण

Posted by - September 28, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश की सभी निकायों में ‘स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’ (Swabhav Swachhta-Sanskar Swachhta) थीम पर आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा…

सावन 2019: 30 जुलाई को पड़ेगी सावन की शिवरात्रि, इस दिन जानें शिव की पूजन विधि

Posted by - July 24, 2019 0
लखनऊ डेस्क। श्रावण माह का सबसे पुण्यदायक दिन शिवरात्रि 30 जुलाई को है। सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने से भगवान…