mahant narendra giri

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि कोरोना पॉजिटिव, हुए आइसोलेट

1146 0

हरिद्वार। देश भर में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। उत्तराखंड भी हर दिन कोरोना के नए नए मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला हरिद्वार कुंभ से आया है, जहां अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि(Narendra Giri)  भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद उन्होंने निरंजनी अखाड़े के आवास पर खुद को आइसोलेट कर लिया है।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि (Narendra Giri) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि 2 दिन पहले स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते नरेंद्र गिरि (Narendra Giri)  महाराज को हरिद्वार के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार किया गया था। इस दौरान जब उनका कोरोना टेस्ट किया गया तो आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुछ ही दिनों पहले उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) से मुलाकात की थी। बता दें कि मोहन भागवत भी कोरोना पॉजिटिव हैं।

अखिलेश यादव ने भी की थी मुलाकात

कोरोना रिपोर्ट आने से कुछ देर पहले ही यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने निरंजनी अखाड़े में नरेंद्र गिरि से मुलाकात की थी और करीब आधे घंटे तक बातचीत की थी। हॉस्पिटल में नरेंद्र गिरी के संपर्क में आए संतों और अधिकारियों की जांच शुरू कर दी है। अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि सहित कई संतों की आज शाम तक कोरोना रिपोर्ट आएगी। वहीं, 12 अप्रैल शाही स्नान से पहले अखाड़ा परिषद के कोरोना पॉजिटिव होने से संतों और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Post

CM Dhami

प्रदेश में 23 खेल अकादमियां की जल्द स्थापना: सीएम पुष्कर सिंह धामी

Posted by - October 27, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय, तपोवन में ‘‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ…
CM Dhami

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक मां पूर्णागिरि मेले 2025 का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Posted by - February 27, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को टनकपुर में ऐतिहासिक मॉ पूर्णागिरि मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर…
cm dhami

बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी

Posted by - May 4, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) ने आज सचिवालय में आयोजित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के बिना तैयारी…
CM Dhami

महिला सशक्तिकरण एवं स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन की दिशा में उत्तराखण्ड सरकार का अभिनव कदम

Posted by - September 7, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को देहरादून के केंद्र बिंदु माने जाने वाले ऐतिहासिक घण्टाघर के सौंदर्यीकरण,…