AK Sharma

देशवासियों को छलने के लिए ही बना है इंडिया गठबंधन: एके शर्मा

346 0

लखनऊ। देश को कमजोर करने के लिए तथा देशवासियों को छलने के लिए ही इंडिया गठबंधन बना है। इस गठबंधन के दलों को सिर्फ अपने विकास की चिंता है न कि देश के विकास की। इंडिया एलाइंस के दल डाल में बैठे बंदरों की तरह व्यवहार कर रहें, उछलकर कभी इस डाल पर तो कभी उस डाल पर जाकर बैठ रहें। देश की जनता इनके सब कारनामे देख रही है, देश के सम्मानित नागरिक इनके छलावा में आने वाले नहीं। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएगी। मीडिया द्वारा इंडिया एलाइंस पर शुक्रवार को पूछे गए एक सवाल पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने यह बात कही।

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि अभी मध्य प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन के दल एक बंधन में बंधने के बजाय एक दूसरे से दूर छिटक गए थे। फिर खबरें व चर्चा है की इंडिया गठबंधन के बंधन से छिटके हुए दल फिर से जुड़ने के लिए तैयार हैं। लेकिन जहां तक मेरा मानना है कि यह गठबंधन देश व प्रदेश की सम्मानित जनता को धोखा देने तथा छलावा करने के अलावा कुछ नहीं करेगा, इन्हें देश व समाज के विकास से कोई लेना देना नहीं, इन्हें तो सिर्फ अपना विकास करना है।

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि अब जनता सब कुछ समझ चुकी है कि कौन देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार है, किसके हाथों में देश सुरक्षित है, देश का कौन विकास कर सकता है, सही मायने में देश को सही से कौन नेतृत्व और सुशासन दे सकता है, इस देश की जनता यह सब जानती है।

रामोत्सव 2024: सीएम योगी ने रामलला के किए दर्शन, लता मंगेशकर चौक पर ली सेल्फी

विगत साढ़े नौ वर्षों में इस देश के नागरिक सब कुछ समझ चुके हैं, जनता जानती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा विपक्ष के पास कोई ऐसा नेता नहीं है, जो इस देश को सही से नेतृत्व दे सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व व सुशासन पर देश को पूरा भरोसा है, अब तो दुनिया भर के देश उनकी लोकप्रियता के आगे नतमस्तक हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में ही अयोध्या धाम में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा। देश की एकता व अखंडता के लिए व्यवधान उत्पन्न करने वाली तमाम ऐसी ताकतों को अपना मंसूबा बदलना पड़ा। देश फिर से समृद्धि व खुशहाली के रास्ते पर तेजी से अग्रसर है। देशवासी खुशहाल हैं।

Related Post

Addverb

यूपी में बने रोबोट ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दुबई, अमेरिका और यूरोप में हो रहे हैं निर्यात

Posted by - June 26, 2023 0
लखनऊ/ गौतमबुद्धनगर। नए एंटरप्रेन्योर को प्रोत्साहित करने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा शुरू की गई स्कीम के अब…
Seva Parv

पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ अभियान: गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे 500 हेक्टेयर में लगाए जाएंगे पेड़

Posted by - July 18, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हरियाली बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर बीते वर्षों की…
Viksit UP

विकसित उत्तर प्रदेश – 2047: मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकताओं में इंडस्ट्रियल व इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार मुख्य रूप से शामिल

Posted by - November 27, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक देश के विकसित राज्यों की अग्रिम श्रेणी में लाने के लिए योगी सरकार…
Investment

निवेश के मामले में मेरठ, लखनऊ, आगरा, झांसी और वाराणसी मंडल टॉप फाइव में

Posted by - February 16, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में बीते दिनों संपन्न हुआ तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट…