AK Sharma

मेहमानों के स्वागत के लिए लखनऊ दुल्हन की तरह सज कर तैयार: एके तैयार

421 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने आज राजधानी में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-23) और G -20 की तैयारियों का जायजा लिया। जिसके अंतर्गत उन्होंने अहिमामऊ अंडरपास के आस-पास की व्यवस्था का निरीक्षण करने के पश्चात वृंदावन योजना अंडरपास के आसपास की गई सजावट एवं व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। वहां पर बनाए गए लाइट ट्री, पार्कों, वाटिका की उन्होंने तारीफ की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तैयारियों में जो भी कुछ कार्य शेष बचे हैं। उन्हें आज ही पूर्ण कर लिया जाए।

एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 02 बड़े वैश्विक इवेंट ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-23) और G -20  का आयोजन होने जा रहा है। इसके चलते पूरी दुनिया में लखनऊ एक विलक्षण नगर बनकर उभरा है।

AK Sharma

उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-23) और G -20 में देश-दुनिया भर से उद्योगपति, निवेशक, राजनयिकों के डेलीगेट्स आएंगे। देशी विदेशी मेहमानो के स्वागत के लिए लखनऊ को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। फिर भी कहीं कोई कमी बची रह गई होगी है तो उसे शीघ्र ही पूरा कराया जाएगा।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने लखनऊ वासियों, नगर विकास विभाग, लखनऊ विकास प्राधिकरण, अन्य सरकारी एजेंसियों तथा लखनऊ को सुंदर और आकर्षक बनाने में लगे सभी छोटे बड़े कर्मचारियो व अधिकारियो तथा मेहनतकश लोगों के कार्य के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लखनऊ को दुल्हन की तरह सजाने संवारने के लिए आप सभी को हार्दिक बधाई दी।

Related Post

Shramdaan

योगी सरकार की अनूठी पहल : विद्यार्थी श्रमदान से सजाएंगे विद्यालय और छात्रावास

Posted by - September 14, 2025 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई

Posted by - August 18, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।…
CM Yogi pays tribute to martyred policemen on Police Memorial Day

अदम्य साहस और बलिदान के प्रतीक बने शहीद निरीक्षक सुनील, मुख्य आरक्षी दुर्गेश और आरक्षी सौरभ

Posted by - October 21, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस प्रदेशवासियों को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल देने के लिए लगातार अपराध और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़…