AK Sharma

युद्धस्तर पर सभी नालों की सफाई कराना सुनिश्चित करे नगर निगम: एके शर्मा

294 0

लखनऊ/आगरा। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  अपने एक दिवसीय दौरे पर आगरा पहुंचे। आगरा के प्रभारी मंत्री  शर्मा ने शासन द्वारा आगरा में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा  की। बैठक में मंत्री  शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कहीं पर भी साफ़ सफ़ाई का कार्य रह गया हों, तो युद्धस्तर पर लगकर मानव मशीन का अधिक से अधिक उपयोग कर  समय से सभी नाले-नालियों की साफ-सफाई का कार्य संपन्न कर लिया जाए। उन्होंने यह भी  निर्देश दिए कि जी-20 के समय जो विकास कार्य कराए गए हैं, नगर की साफ सफ़ाई, सुंदरीकरण का जो कार्य किया गया है, उसे बनाए रखें,क्षतिग्रस्त होने से बचाएं, नहीं तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

आगरा के सर्किट हाउस में मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ ही शहर की साफ़-सफाई और जलभराव न होने के सम्बंध में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

मंत्री (AK Sharma)  ने कहा कि समय से सभी नाले-नालियों की साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर लगकर पूरा करा लिया जाए। मानव और मशीन का भरपूर उपयोग किया जाय।

मंत्री (AK Sharma)  ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समय से व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने लोकल फाल्ट, ट्रांसफार्मर फुंकने, जैसी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की, जिसमें बताया गया कि प्रतिदिन 05 से 06 ट्रांसफार्मर जलते हैं, जिसमें से ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे तथा शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे के अन्दर ट्रांसफार्मर को रिप्लेस कर दिया जाता है।

प्रभारी मंत्री (AK Sharma) ने जनपद में किसानों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा आगामी खरीफ फसलों के लिए एमएसपी दर पर खरीद केंद्र खुलवाने तथा समय रहते खाद बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीटी जैड् क्षेत्र में उद्योग लगाए जाने के लिए संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्योग लगाने की जानकारी संयुक्त आयुक्त उद्योग से ली, जिसमें बताया गया कि नए संशोधन में सिर्फ फाउंड्री उद्योग को छोड़कर सभी प्रकार के उद्योगों को स्थापित कराया जा सकता है।

मंत्री जी (AK Sharma) ने आगरा एक्सप्रेस-वे व इनर रिंग रोड पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आगरा शहर प्राचीन काल से ही उद्योग प्रधान रहा है, यहां उद्योग की बहुत संभावनाएं हैं। पेयजल आपूर्ति हेतु शहर के समस्त क्षेत्रों में गंगाजल न पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने समस्त क्षेत्रों में गंगाजल आपूर्ति कराने के निर्देश दिए।

योग हमारी सभ्यता, संस्कृति की अनमोल धरोहर : ए के शर्मा

बैठक में मंत्री  शर्मा ने आगामी दिनांक 01 से 07 जुलाई, 2023 तक पौधरोपण सप्ताह में जन भागीदारी बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की हरियाली बढ़ाने के लिए भी पौधरोपण कराएं। मंत्री जी (AK Sharma) ने आयुष्मान भारत योजना की भी समीक्षा की तथा एमजी रोड पर बन रहे मेट्रो लाइन के प्रस्ताव की पुनः समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि पुलिस विभाग, नगर निगम तथा अन्य संबंधित विभागों के सुझाव शामिल करते हुए एमजी रोड पर अंडर ग्राउंड मेट्रो लाइन बिछाने हेतु एक प्रस्ताव प्रेषित करना सुनिश्चित करें। मंत्री जी (AK Sharma) ने मनरेगा, उद्योग, जिला पंचायत राज, शिक्षा विभाग, मत्स्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों की भी समीक्षा की।

इस दौरान मंत्री जी (AK Sharma)  ने गौशलाओं के लिये डिस्पेंसरी बनवाये जाने के भी निर्देश दिए तथा सरकार की विकास परक योजनाओं को माह दिसम्बर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

एके शर्मा ने उपकेंद्रों का किया औचक निरीक्षण, बोले- राजस्व वसूली बढ़ाएं

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त  प्रीतिन्दर सिंह, जिलाधिकारी महोदय  नवनीत सिंह चहल, नगर आयुक्त  अंकित खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण  चर्चित गौंड़, मुख्य विकास अधिकारी  ए. मनिकन्डन, परियोजना निदेशक रेनू कुमारी, मुख्य चिकित्साधिकारी  अरूण कुमार वास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Post

नेट बैंकिंग के जरिये विदेश में धन ट्रांसफर करता था सलीम

नेट बैंकिंग के जरिये विदेश में धन ट्रांसफर करता था सलीम

Posted by - March 2, 2021 0
यूपी एसटीएफ द्वारा अयोध्या से गिरफ्तार किये गये नेपाली नागरिक सलीम ने खुलासा किया है कि उसके साथ के कई अन्य नेपालियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये बैंक खाता खोलवाकर रुपये लेन-देन कर रहे हैं। ऐसे लोगों ने यूपी के विभिन्न शहरों में यहां की आईडी तक बनवा रखी है। सलीम से पूछताछ के बाद एसटीएफ उसके ऐसे कई नेपाली नागरिकों की तलाश कर रही है। सलीम को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। वह वाट्सएप कॉल के जरिए पाकिस्तान, सऊदी अरब और सूडान के नागरिकों से भी बात भी करता था। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड और नेपाली दस्तावेज बरामद हुए थे। शाहजहांपुर में 3 स्कूली छात्राएं लापता यूपी एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सलीम की गिरफ्तारी के बाद उसके गहन पूछताछ की गयी। पूछताछ में बताया कि उसके साथ नेपाल से आये कई और साथियों ने यूपी के विभिन्न जिलों में फर्जी दस्तावेज तैयार कर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवा रखे हैं जिनके जरिये वे लोग रुपये का ट्रांजेक्शन करते हैं। वे लोग नेट बैंकिग के जरिये विदेशों में धन ट्रांसफर कर रहे हैं। सलीम ने ऐसे अपने कई साथियों के नाम पते भी बताए हैं। सलीम से पूछताछ के बाद एसटीएफ ऐसे लोगों के बारे में पता लगाने में जुटी है। नेपाल के बांके जिले के लक्षनपुर, नेपालगंज का रहने वाले मो. सलीम खान को यूपी एसटीएफ ने कल गिरफ्तार किया था। दरअसल, एसटीएफ को काफी समय से सूचना मिल  रही थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अयोध्या व उसके आस पास के जिलों में अलग-अलग स्थान पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपनी पहचान को छिपाकर रह रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ की एक टीम छानबीन में लगायी गयी थी। जांच में पता चला कि ये व्यक्ति नेपाली नागरिक सलीम खान है। उसने अपनी जन्म तिथि व अन्य पहचान छिपाकर फर्जी दस्तावेज से अपना आधार बनवाया है जिसका नम्बर 381360937629 है। उसी आधार पर उसने भारतीय मोबाइल सिम कार्ड लिया है और वर्ष-2016 में श्रावस्ती में इलाहाबाद व इण्डियन बैंक की हेमपुर ब्रांच में खाता संख्या खुलवाया है। यूपी पंचायत चुनाव में इस बार उम्मीदवारों को मिलेंगे ये चिन्ह…
Divyangjan

दिव्यांगजनों की समस्याओं का रिकॉर्ड समय में निस्तारण कर मिसाल कायम कर रही योगी सरकार

Posted by - May 31, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजन (Divyangjan) अब अपनी शिकायतों के समाधान के लिए इंतजार नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें…