AK Sharma

रैन बसेरे में वाई-फाई व सीसीटीवी की व्यवस्था, मंत्री ने जताया संतोष

66 0

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने वाराणसी के भीम नगर सिकरौल स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने रैन बसेरे में ठहरे लोगों से कुशलक्षेम पूछी तथा उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में उनसे प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप रैन बसेरों में ठंड से बचाव हेतु सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि कड़ाके की ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति खुले में सोता हुआ न दिखे, इसके लिए अधिकारी नियमित रूप से विशेषकर रात्रि में भ्रमण एवं निरीक्षण सुनिश्चित करें, ताकि जरूरतमंदों को तत्काल रैन बसेरों तक पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जानकारी दी कि भीम नगर सिकरौल स्थित इस रैन बसेरे में लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाई-फाई तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को रात्रि में भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने रैन बसेरे में उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को ठंड के मौसम में सुरक्षित आश्रय मिलता है, जो सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

इस अवसर पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, अपर नगर आयुक्त सहित नगर निगम के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

चुनाव को लेकर पुलिस व उपजिलाधिकारी ने की बैठक

चुनाव को लेकर पुलिस व उपजिलाधिकारी ने की बैठक

Posted by - March 23, 2021 0
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को तहसील सभागार में मोहनलालगंज उपजिलाधिकारी विकास कुमार सिहं ने बैठक की।उपजिलाधिकारी ने बीते…
AK Sharma

फाल्ट होने पर शीघ्र ठीक किया जाए, टेढ़े पोल व झूलते तारों को ठीक करें: ऊर्जा मंत्री

Posted by - July 10, 2024 0
लखनऊ। यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने नगरीय निकाय निदेशालय में बिजली महकमें के आला अफसरों के…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर अवैध रूप से रहने वाले रोहिंग्या और बांग्लादेशियों पर कार्रवाई शुरू

Posted by - December 3, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य में अवैध रूप से रह…
CM Yogi

कृषि विकास में यूपी बना देश में सबसे तेज गति से बढ़ने वाला राज्य: सीएम योगी

Posted by - March 18, 2026 0
लखनऊ। ‘नव निर्माण के 9 वर्ष’ पुस्तक का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने संबोधन में…