AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने लाप्लास और लखनऊ विश्वविद्यालय, विद्युत उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण

419 0

लखनऊ । प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) आज शाम 7:00 बजे से 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेंद्र, लाप्लास और 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेंद्र, लखनऊ विश्वविद्यालय विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया और KYC अभियान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने दोनों उपकेंद्रों की डेली लॉग सीट, KYC रजिस्टर और लोड पैनल को भी चेक किया।

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर, नाम, ईमेल आईडी के अपडेशन के लिए अधिक से अधिक उनसे संपर्क किया जाए और इस अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार में उपभोक्ताओं को बताया जाए कि यह अभियान सभी विद्युत उपकेंद्रों पर प्रातः 8:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक चलाया जा रहा है।

इस दौरान उपभोक्ता यहां आकर अपनी जानकारियों को अपडेट करा सकते हैं। साथ ही वह चाहे तो विभाग की वेबसाइट www.upenergy.in पर जाकर भी घर बैठे भी अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 पर भी कॉल करके इस संबंध में और जानकारी भी ले सकते हैं।

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने ऐसे लोगों से भी अनुरोध किया है कि जो लोग बिना वैध कनेक्शन के बिजली का उपभोग कर रहे हैं, इस दौरान वह लोग भी अपना वैध कनैक्शन ले लें और नियमित रूप से उपभोक्ता बन जाय, जिससे कि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से वह बचे रहें।

ऊर्जा मंत्री ने 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र दाउदनगर, फैजुल्लागंज का किया लोकार्पण

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने लापलास, उपकेंद्र के अवर अभियंता ब्रिज किशोर के न होने पर SSO निर्देश दिए कि सम्बन्धित जेई कल यहां पर केवाईसी के संबंध में अब तक की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं को फोन करके उनसे संपर्क करने और उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी लेने के निर्देश दिए।

Related Post

CM Yogi's honest recruitment system changed the fate of thousands of families

’सरकारी नौकरी की पहली पीढ़ी’, सीएम योगी की ईमानदार भर्ती प्रणाली से बदली हजारों परिवारों की तकदीर

Posted by - June 15, 2025 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड रविवार को एक ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बना, जब पहली…

यूपीपीएससी के पूर्व परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

Posted by - August 6, 2021 0
सीबीआई ने अपर सचिव सचिवालय भर्ती परीक्षा 2010 में अनियमितता के मामले में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के…
CM Yogi

लखीमपुर अब पिछड़ा जनपद नहीं, यहां की धरती सोना उगलती हैः सीएम योगी

Posted by - February 22, 2025 0
लखीमपुर खीरी/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को लखीमपुर खीरी को विकास की नई सौगात दी। उन्होंने राजेंद्र…