Dhirendra Pal

सीएम योगी के शिक्षा सलाहकार बने UGC के पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्र पाल सिंह

470 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शासन की ओर से प्रख्यात शिक्षाविद प्रोफेसर धीरेन्द्र पाल सिंह (Dhirendra Pal Singh) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का शिक्षा सलाहकार नामित किया गया है। नियोजन विभाग के सचिव आलोक कुमार की ओर से इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है।

प्रो. सिंह (Dhirendra Pal Singh) 2018 से 2021 तक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के चेयरमैन रह चुके हैं। उन्होंने लगभग चार दशकों के अपने कॅरियर में भारतीय उच्च शिक्षा में कई अकादमिक संस्थाओं का नेतृत्व किया है।

कुलपति के रूप में प्रो.सिंह ने तीन विश्वविद्यालयों बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी, डॉ एचएस गौर विश्वविद्यालय, सागर और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर का नेतृत्व कर चुके हैं। इसके अलावा निदेशक के रूप में राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद का नेतृत्व किया है।

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगी पूरी बिजली

प्रो.सिंह ने केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड (सीएबीई), भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर), यूनेस्को के साथ सहयोग के लिए भारतीय राष्ट्रीय आयोग, आरयूएसए, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की कार्यान्वयन समिति आदि के पदेन सदस्य के रूप में योगदान दिया है। इसके अलावा अध्यक्ष के रूप में, यूजीसी के शासी परिषदों के अध्यक्ष के रूप में आठ अंतर-विश्वविद्यालय केंद्रों का मार्गदर्शन भी किया।

प्रो. सिंह को अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों और परियोजनाओं का भी गहरा अनुभव है। पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार, दशक के पर्यावरणविद् (पूर्वांचल) पुरस्कार, भारत ज्योति पुरस्कार, यूपी रत्न पुरस्कार, आगरा विश्वविद्यालय गौरव श्री पुरस्कार, राजा बलवंत सिंह शिक्षा सम्मान, राष्ट्र निर्माता पुरस्कार जैसे कई सम्मान और पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

Related Post

CM Yogi

आज आधी आबादी को केंद्र में रखकर बनाई जा रही योजना: सीएम योगी

Posted by - November 2, 2023 0
हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को हरदोई पहुंचे और नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित होने के उपरांत आधी…
CM Yogi

आकांक्षात्मक क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने की प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश आगे, मुख्यमंत्री ने जताई प्रतिबद्धता

Posted by - June 29, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनभागीदारी, नवाचार, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन को आकांक्षात्मक विकास खंड एवं आकांक्षात्मक जनपद…
Gorakshpeethadhishwar Yogi

तिलकोत्सव में संतों व श्रद्धालुओं ने लिया गोरक्षपीठाधीश्वर का आशीर्वाद

Posted by - October 24, 2023 0
गोरखपुर। विजयादशमी के पवित्र पर्व पर मंगलवार दोपहर में गोरखनाथ मंदिर के तिलक हाल में पारंपरिक तिलकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन…
deepotsav

सनातन धर्म की महत्वपूर्ण कड़ी है गोरक्षपीठ की परंपरा: सीएम योगी

Posted by - September 14, 2022 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति समाज, राष्ट्र व धर्म की समस्याओं…
Nita Ambani and Ivanka

नीता अंबानी के BHU में प्रोफेसर बनने की खबर निकली फर्जी

Posted by - March 17, 2021 0
मुंबई । इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रवक्ता ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की कार्यकारी निदेशक नीता अंबानी (Neeta Ambani) को बीएचयू में विजिटिंग…