AK Sharma

प्रदेश के चहुमुखी विकास कार्यों का आमजन को मिल रहा लाभ: एके शर्मा

402 0

लखनऊ/मऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) द्वारा मऊ जनपद में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना अंतर्गत स्ट्रीट लाइट सम्बंधी 03 विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया, जिनकी कुल लागत 408.50 लाख रुपए है।

सर्वप्रथम नगर विकास मंत्री (AK Sharma) द्वारा गाजीपुर तिराहा से आजमगढ़ मोड़ तक तथा साबरी मस्जिद से मिर्जाहादीपुरा चौक तक 09 मीटर लंबे गैल्वेनाइज्ड पोल को लगाकर डबल आर्म एलईडी लाइट अधिष्ठान कार्य का शुभारंभ किया गया, जिसकी कुल लागत 156.56 लाख रुपए है।

AK Sharma

इसके उपरांत नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने मिर्जाहादीपुरा चौक से हकीकतपुर पालिका सीमा तक 09 मीटर लंबे गैल्वेनाइज्ड पोल लगाकर डबल आर्म एलईडी लाइट अधिष्ठापन कार्य का भी शुभारंभ किया। इस परियोजना की कुल लागत 121.89 लाख रुपए है।

इसी क्रम में नगर पालिका में विस्तारित क्षेत्र अमारी पुलिया से बड़ागांव होते हुए पूर्व पालिका सीमा तक 09 मीटर लंबे गैल्वेनाइज्ड पोल लगाकर डबल एलईडी अधिष्ठापन कार्य का शुभारंभ हुआ, जिसकी कुल लागत 130.04 लाख रुपए है।

 

इस दौरान नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही, प्रदेश के चहुमुखी विकास का लाभ आमजन को मिल रहा। बिना भेदभाव के योजनाओं को ज़मीन पर उतारा जा रहा।

मंत्री  के लोकार्पण कार्यों के दौरान मऊ जनपद के जिलाधिकारी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय सहित अन्य  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post

Gulabi Meenakari

हस्तशिल्पियों के हुनर के ब्रांड अंबेसडर मोदी-योगी ने जीआई उत्पादों को दिलाया अंतरराष्ट्रीय बाज़ार

Posted by - October 28, 2024 0
वाराणसी: देश की सदियों पुरानी हस्तशिल्प कला ग़ुलाबी मीनाकारी (Gulabi Meenakari) के उत्पादों के आगे दीपावली में सोने- चांदी की…
Noida International Airport

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

Posted by - March 29, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कुशल नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से वर्ष 2017 के बाद…
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी बोलीं- मैंने पीएम मोदी से CAA, NRC और NPR वापस लेने की मांग

Posted by - January 11, 2020 0
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच शनिवार को कोलकाता में राजभवन में मुलाकात…
Yogi

चकबंदी विभाग पर चला सीएम योगी का चाबुक, एक दर्जन लापरवाहों पर गिरी गाज

Posted by - October 5, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने चकबंदी (Chakbandi) संबंधी मामलों के निपटारे में लेटलतीफी, लापरवाही और अनियमितता पर कड़ा रूख अपनाते…