अजित पवार

अजित पवार बोले- मंत्रिमंडल में मुझे शामिल करने का उद्धव ठाकरे लेंगे फैसला

1096 0

मुंबई। एनसीपी नेता अजित पवार ने बुधवार को कहा कि वह अपनी पार्टी में बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला मनोनीत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए पिछले सप्ताह बीजेपी को अजित पवार ने समर्थन दिया था। विधान भवन परिसर में अजित पवार ने कहा कि उनके एनसीपी में बने रहने के बारे में भ्रम पैदा करने की कोई वजह नहीं है।

झारखंड चुनाव: बीजेपी के संकल्प पत्र में बीपीएल परिवार को नौकरी समेत ये वादा 

पवार ने यह भी कहा कि अभी मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है, मैं सही समय आने पर बोलूंगा। मैंने पहले भी कहा था कि मैं एनसीपी में हूं और मैं एनसीपी में ही रहूंगा। भ्रम पैदा करने की कोई वजह नहीं है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में मुझे शामिल करने का फैसला मुख्यमंत्री के तौर पर उद्धव ठाकरे को लेना है। मैं किसी से भी नाखुश नहीं हूं। मेरी पार्टी मुझे जो जिम्मेदारी देगी, मैं उसे स्वीकार करूंगा।

एनसीपी के विधायक रोहित पवार ने  कहा कि हमें दादा की वापसी का पूरा था यकीन 

इस बीच एनसीपी के विधायक रोहित पवार ने बुधवार को कहा कि हमें दादा की वापसी का पूरा यकीन था। हम दादा को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। पवार परिवार एकजुट है और हमेशा रहेगा। शरद पवार के बड़े भाई अप्पासाहेब पवार के पोते रोहित पवार ने कहा कि मैं भरोसा नहीं कर पाया कि यह कैसे हुआ? एक कार्यकर्ता के तौर पर मुझे इसकी विस्तृत जानकारी नहीं है। परिवार के सदस्य के तौर पर कुछ कशमकश थी, मैं समझ नहीं सका कि क्या हो रहा है?

Related Post

AK Sharma

बरसात में नागरिकों को जलभराव, गंदगी, संचारी रोगों जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े: एके शर्मा

Posted by - June 29, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने निकायों के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों…

पेगासस पर सीएम नीतीश ने विपक्ष के सुर में मिलाया सुर तो लालू बोले- नीतीश मेरे दिल में रहते हैं

Posted by - August 4, 2021 0
जांच कराने को लेकर कई दिनों से संसद के अंदर और बाहर विपक्ष सरकार पर दबाव बनाने में लगी है। इस…
AK Sharma

सभी अधिकारी लोगों की शिकायतो को गंभीरता से लें तथा त्वरित समाधान करें: एके शर्मा

Posted by - August 17, 2024 0
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में विद्युत कार्मिकों द्वारा रात में चोरों की भांति उपभोक्ता के परिसर के बाहर…