अजित पवार

अजित पवार बोले- महाराष्ट्र में लागू होगा दिल्ली का ‘एजुकेशन मॉडल’, केजरीवाल गदगद

1057 0

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपने काम के आधार पर वोट मांग रही है। आप का मुकाबला मुख्यतौर पर कांग्रेस और बीजेपी से है। इस बीच महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि वह दिल्ली का एजुकेशन मॉडल महाराष्ट्र में भी लागू करेंगे।

अजित पवार ने कहा कि दिल्ली की स्कूली शिक्षा मॉडल को देश में सबसे अच्छा माना जाता है। दिल्ली मॉडल के तहत शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन की आवश्यकता है। इसे महाराष्ट्र में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए अपनाया जाना चाहिए।

रोहित पवार ने ट्वीट कर कहा कि हम अपने बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता और मानक को बेहतर बनाने के लिए देश भर के अच्छे काम को अपनाएंगे

यही नहीं एनसीपी विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने दिल्ली के स्कूलों का दौरा कर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। रोहित पवार ने ट्वीट कर कहा कि यह महाराष्ट्र की भावना है। हम अपने बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता और मानक को बेहतर बनाने के लिए देश भर के अच्छे काम को अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे दिल्ली के स्कूलों का दौरा करने का सौभाग्य मिला, और मैं वास्तव में उनके काम से प्रभावित हुआ। मैं इस मॉडल को अपने निर्वाचन क्षेत्र में भी लागू करने की पूरी कोशिश करूंगा।

अजित पवार के बयान से खुश मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्ली के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को बधाई। आपका शिक्षा मॉडल हर जगह लागू किया जा रहा है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर एजुकेशन और स्वास्थ्य मॉडल अपनाने की बात कही थी

आप प्रमुख ने रोहित पवार को भी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने पवार के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए कहा कि भारत सही मायने में तब विकसित होगा जब सभी राज्य और दल एक-दूसरे से सीखेंगे। शिक्षा हमारे देश को बदलने के लिए सबसे सशक्त साधन है। शुभकामनाएं रोहित जी। बता दें कि पिछले दिनों झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी और एजुकेशन और स्वास्थ्य मॉडल अपनाने की बात कही थी।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

शेखावाटी क्षेत्र की दुश्मन है कांग्रेस, यमुना जल समझौते को रद्द करने की थी प्लानिंग : मुख्यमंत्री

Posted by - October 24, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि 50 साल बाद हमारी सरकार ने ही हरियाणा सरकार के…
CM Dhami

हिंदू समाज आज संगठित, जागृत और आत्मगौरव से भरपूर है – सीएम धामी

Posted by - February 22, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को बालावाला, देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा…
Muhammadpur

मुहम्मदपुर का बदला नाम, अब हुआ माधवपुरम, बीजेपी अध्यक्ष ने लगाया बोर्ड

Posted by - April 27, 2022 0
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली (South Delhi) के मोहम्मदपुर (Muhammadpur) गांव का नाम अब माधवपुरम (Madhavpuram) हो गया है। मुहम्मदपुर (Muhammadpur)…