आजम खान की हालत गंभीर, उनका हाल जानने मेदांता जाएंगे अखिलेश यादव

767 0

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को गंभीर हालत मेें सीतापुर जेल से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनका हाल जानने सीधे मेदांता अस्पताल जाएंगे, अखिलेश आज ही दिल्ली से लखनऊ लौट रहे हैं। आजम खान पिछले करीब डेढ़ साल से सीतापुर जेल में बंद हैं, 9 मई को कोरोना पॉजिटिव होने के उन्हें मेदांता में भर्ती करवाया गया था। 13 जुलाई को मेदांता अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था लेकिन सीतापुर जेल पहुंचते ही एकबार फिर से हालत खराब हो गई।

विपक्ष योगी सरकार पर आजम खान के साथ ज्यादती करने का आरोप लगाता रहा है, आजम खान पर अभी तक आरोप नहीं साबित हो पाए हैं। बता दें कि आजम खान पर 80 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं, जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला पर 40 से ज्यादा केस दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, अधिकतर मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है, अब कुछ मुकदमों में ही जमानत मिलनी बाकी है।

दरअसल, आजम की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें जिला जेल से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उनको फिर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। सीतापुर जिला अस्पताल के डॉक्टर डी लाल ने बताया कि सपा सांसद का ऑक्सीजन लेवल 88 तक पहुंच गया है। ऑक्सीजन लेवल कम होने के चलते उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।

पेगासस: विदेशी मीडिया ने नहीं मोदी के काम ने भारत की छवि खराब की- रवीश कुमार

आजम को बीती 13 जुलाई को लखनऊ के मेदांता अस्पताल से दोबारा सीतापुर जिला जेल में शिफ्ट किया गया था। उनका लखनऊ के मेदांता अस्पताल में करीब तीन महीने तक इलाज चला था। जेल में अचानक उनकी तबीयत फिर खराब हो गई। सांस लेने में तकलीफ होने पर उनको जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से उनको लखनऊ के मेदांता अस्पताल भेजा गया है. उनको सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है।

Related Post

CM Yogi

नई पीढ़ी तक पहुंचाई जाएगी शहीद धन सिंह की स्मृतियां: सीएम योगी

Posted by - March 11, 2023 0
लखनऊ/मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बेहतरीन कानून व्यवस्था का माहौल स्थापित करते हुए प्रदेश के बारे में लोगों का परसेप्शन बदला…
CM Yogi

प्रधानमंत्री के हाथों धर्मनगरी अयोध्या को मिलेगा हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उपहार

Posted by - December 21, 2023 0
लखनऊ । श्रीरामजन्मभूमि पर बहुप्रतीक्षित भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने आये मुख्यमंत्री…
Ganga Expressway

सीएम योगी की सौगात, 15 दिन तक टोल-फ्री रहेगा गंगा एक्सप्रेसवे

Posted by - May 1, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) को कमर्शियल ऑपरेशन डेट…
AK Sharma paid tribute to Sardar Patel on his 150th birth anniversary.

प्रधानमंत्री के “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की संकल्पना सरदार पटेल के सपनों का साकार रूप: एके शर्मा

Posted by - October 31, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने मऊ प्रवास के दौरान आज प्रातः बलिया मोड़…