Investors

डॉक्टरों के तबादले के बाद एक्शन में योगी, 2 दिन में मांगी रिपोर्ट

543 0

लखनऊ: यूपी में सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों के हुए तबादले को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिसपर योगी सरकार (Yogi government) ने बड़ा एक्शन लेते हुए पूरे मामले में 2 दिनों के भीतर रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में सीएम के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने अपर मुख्य सचिव (होम) अवनीश अवस्थी और संजय भूसरेड्डी को रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने इन दोनों को पूरे मामले में विवरण तैयार कर 2 दिनों में रिपोर्ट देनी है। आपको बता दें कि पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग में हुए डॉक्टरों के तबादले को लेकर पत्र लिखकर सवाल उठाए थे। इसपर उन्होंने कहा था कि उनकी जानकारी के बगैर यह तबादला हो गया। उनकी नाराजगी इस बात को लेकर है कि इसमें तबादले नीति की अनदेखी की गई।

आपको बता दें कि, बीते 30 जून को 450 से अधिक डॉक्टरों के तबादले की लिस्ट जारी हुई थी। इसमें लखनऊ के बड़े अस्पतालों के भी कई विशेषज्ञ डॉक्टरों का नाम भी शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया है कि लखनऊ समेत अन्य जनपदों के कई बड़े अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले से मरीजों की परेशानी बढ़ेगी।

पीएम मोदी ने आज झारखंड को दी बड़ी सौगात, जल्‍द शुरू होगी हवाई सेवा

चेतावनी

पाठक ने कहा था कि शासन का यह दायित्व है कि कोई भी काम नियम कानून के अनुसार हो, यदि ऐसा नहीं हुआ है तो उसे भी देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच करवाई जा रही है और अगर तबादलों में किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलती है तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारीयों को फील्ड पर जाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Posted by - August 21, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने निकाय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर…
Gram Panchayat

278 करोड़ से ग्राम पंचायतों में डिजिटल वर्कफोर्स व रिसोर्स-लर्निंग सेंटर तैयार करेगी योगी सरकार

Posted by - May 25, 2025 0
लखनऊ : ग्राम पंचायतों (Gram Panchayat) को डिजिटल रूप से सशक्त और जन सुविधाओं से लैस बनाने के लिए योगी…
Hanuman Temple

बड़े हनुमान मंदिर के भव्य कॉरिडोर के फेज-2 का निर्माण कार्य होली के बाद होगा शुरू

Posted by - March 8, 2025 0
प्रयागराज। प्रयागराज में सनातन आस्था के महापर्व के आयोजन के चलते पूरे शहर के सौंदर्यीकरण, मंदिरों के जीर्णोद्धार और गंगा…
UP GIS

GIS: “सतत विकास में नवीनीकरण ऊर्जा का योगदान’’ का किया जाएगा आयोजन

Posted by - February 9, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश में वर्ष 1983 में सतत् विकास हेतु स्वच्छ ऊर्जा की आवश्यकता की पूर्ति हेतु प्रदेश के अतिरिक्त ऊर्जा…