Airtel

एयरटेल ने अपने यूजर्स को दिया तगड़ा झटका, 600 रुपये तक महंगे हुए प्लान्स

250 0

निजी क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार सर्विस प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) ने मोबाइल सेवाओं की टैरिफ दरों में इजाफा करने का ऐलान किया है। रिलायंस जियो के बाद एयरटेल भी अपने मोबाइल टैरिफ में 10 से 21 फीसदी तक बढ़ोतरी करेगी। नई दरें 3 जुलाई से लागू होंगी।

भारती एयरटेल (Airtel) ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा है कि वह 3 जुलाई, 2024 से मोबाइल टैरिफ में संशोधन करेगी। कंपनी ने कहा कि असीमित ‘वॉयस प्लान’ की दरों में लगभग 11 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। एयरटेल (Airtel) के मुताबिक अब ये दरें 179 रुपये से बढ़ाकर 199 रुपये, 455 रुपये से बढ़ाकर 509 रुपये और 1,799 रुपये से बढ़ाकर 1,999 रुपये कर दी गई हैं। इसके अलावा दैनिक ‘डेटा प्लान’ श्रेणी को 479 रुपये से बढ़ाकर 579 रुपये कर दिया गया है, जो 20.8 फीसदी की वृद्धि है।

उल्लेखनीय है कि दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों ने 10वीं स्पेक्ट्रम नीलामी के तुरंत बाद अपने मोबाइल सेवाओं की टैरिफ दरों में वृद्धि की घोषणा की है।

सुनील भारती मित्तल की अगुवाई वाली टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Airtel)  से एक दिन पहले उसकी प्रतिद्वंद्वी रिलायंस जियो (Jio) ने अपने टैरिफ दरों में वृद्धि करने की घोषणा की थी।

Related Post

हम कोई हंगामेदार आदमी नहीं हैं जो हंगामा काटते फिरें, हमें सिर्फ अपने मुद्दे से मतलब- टिकैत

Posted by - July 20, 2021 0
संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो चूका है, कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने 22 तारीख से…
Cm Yogi In up assembly

UP Budget 2021-22 Highlights: विधानसभा चुनाव से पहले खुला योगी सरकार का पिटारा

Posted by - February 22, 2021 0
लखनऊ।  योगी सरकार ने गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए बड़ी धनराशि के साथ निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे को चुनावों से पहले पूरा करने…

न अपनी हदें पार करें, न हमारे संयम की परीक्षा लें- CM मनोहर ने दी आंदोलनकारी किसानों को नसीहत

Posted by - June 30, 2021 0
केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है, गाजीपुर बॉर्डर पर बुधवार…