IndiGo

विमान सेवा कंपनी इंडिगो यात्रियों से वसूलेगी 100 रुपए

2134 0

नई दिल्ली।  विमान सेवा कंपनी इंडिगो के यात्रियों को अब हवाई अड्डे पर एयरलाइन के काउंटर से चेक इन कराने के लिए भी शुल्क देना होगा। एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि यात्रियों को हवाई अड्डे पर चेकइन कराने के लिए 100 रुपए का शुल्क देना होगा। यह शनिवार को प्रभावी हो गया है।

कोविड-19 के कारण विमान सेवा पर लगे प्रतिबंधों के कारण नकदी की कमी झेल रहे ऑपरेटर राजस्व बढ़ाने के लिए तरह-तरह के उपाय निकाल रहे हैं। हालांकि इंडिगो ने कहा है कि उसने वेब-चेकइन को बढ़ावा देने के लिए काउंटर से चेकइन पर शुल्क लगाया है। यात्री उसकी वेबसाइट से या मोबाइल ऐप के जरिए पहले की तरह नि:शुल्क चेक इन कर सकते हैं।

बदल रहा है मौसम तो करें ये योगासन, बीमारियों से रहेंगे दूर

 

बता दें कि हवाई यात्रियों की संख्या के मामले में देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने दिवाली तक कोविड-19 से पहले की तुलना में 60 फीसदी उड़ानों के परिचालन पर पहुंचने की उम्मीद जताई है। मार्च में लागू लॉकडाउन के बाद दो महीने के अंतराल पर 25 मई से घरेलू रूट्स पर यात्री उड़ानें फिर से चलनी शुरू हुई हैं।

शुरुआत काफी धीमी रही है। हवाई यात्री परिवहन में 60 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो ने बताया कि अगस्त में उसने 32 फीसदी तक उड़ानों का परिचालन किया। अगले दो महीने में उसे 60 फीसदी पर पहुंचने की उम्मीद है।

Related Post

PM Modi

मतदान करना कोई सामान्य दान नहीं, महात्म्य है इसका: पीएम मोदी

Posted by - May 7, 2024 0
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार सुबह अहमदाबाद के राणीप स्थित निशाल स्कूल में मतदान करने के बाद…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया ‘सौर कौथिग’ का शुभारंभ, 2500 मेगावाट लक्ष्य

Posted by - December 16, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को रेंजर्स ग्राउण्ड देहरादून में ‘ उत्तराखण्ड के प्रथम सोलर मेले…