केदारनाथ जाने के लिए आज से हवाई सेवा शुरू, डीजीसीए की मिली मंजूरी

814 0

देहरादून। देश के सबसे प्रसिद्ध मंदिर केदारनाथ को श्रद्धालुओं के लिए पहले ही खोल दिया गया था, लेकिन आज शुक्रवार से यहां हवाई सेवा भी शुरू कर दी गई है। दरअसल हेली सेवा शुरू करने के लिए अभी तक डीजीसीए से परमिशन नहीं मिली थी, लेकिन अब डीजीसीए की अनुमति मिल गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि केदारनाथ के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलीपैड से एक अक्तूबर से हेली सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है।

वहीं हेली सेवा से केदारनाथ जा रहे हैं सभी यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना होगा। हेलीपैडों का निरीक्षण करने के बाद डीजीसीए से भी हेली सेवा संचालित करने की अनुमति मिल गई है। हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग भी वेबसाइट पर होने लगी है।

मध्य प्रदेश में बस और डंपर की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौत

लेट पहुंचने पर दूसरे यात्री को मिलेगा पास

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि हेली सेवा से केदारनाथ के दर्शन करने वाले यात्रियों को भी पंजीकरण कर ई-पास जारी किए जाएंगे। वहीं कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि अगर कोई यात्री तय समय पर नहीं पहुंच पाता है तो उसकी जगह किसी और पंजीकृत यात्री को पास जारी कर दिया जाएगा।

15 अक्तूबर तक बुकिंग फुल

कलेक्टर मनुज गोयल ने कहा कि सड़क के रास्ते से कोई भी व्यक्ति बिना ई-पास के केदारनाथ नहीं जा सकता है। देवस्थानम बोर्ड के पोर्टल से ई-पास जारी किए जा रहे हैं। इसलिए यात्री किसी भी दलाल या भ्रमित करने वाले लोगों के झांसे में न आए।  कलेक्टर ने बताया कि आने वाली 15 अक्तूबर तक देवस्थानम बोर्ड का ई-पास पोर्टल पर बुकिंग फुल है।

Related Post

PM Modi

अफगानिस्तान में भूकंप से गई 1000 से ज्यादा लोगों की जान, पीएम मोदी ने जताया दुख

Posted by - June 23, 2022 0
नई दिल्ली/काबुल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को कहा कि भारत (India) विनाशकारी भूकंप के मद्देनजर अफगान के…
cm yogi

अपवित्र हुए धर्म स्थलों की पुर्नस्थापना के लिए चले अभियान: सीएम योगी

Posted by - January 27, 2023 0
लखनऊ/जालौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को राजस्थान के भीनमाल, जालौर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में जीर्णोद्धार एवं मूर्ति…