Rajbhar with owaisi

अखिलेश के गढ़ में AIMIM ने जारी की 23 उम्मीदवारों की सूची

860 0
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में AIMIM व भारतीय समाज पार्टी के गठबंधन ने पंचायत चुनाव में अपने पत्ते खोल दिये हैं। गठबंधन ने पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं इसके बाद सपा और बसपा में बेचैनी बढ़ने के साथ ही पंचायत चुनाव की लड़ाई दिलचस्प हो गयी है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में AIMIM व भारतीय समाज पार्टी के गठबंधन ने पंचायत चुनाव में अपने पत्ते खोल दिये हैं। गठबंधन ने पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्य के 23 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

23 प्रत्याशियों की जारी हुई सूची

बता दें कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है लेकिन अब तक आजमगढ़ में किसी दल ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। भागीदारी संकल्प मोर्चा ने इस मामले में तेजी दिखाई है। एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्य के 23 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

ये है AIMIM गठबंधन के उम्मीदवार

पटवध कौतुक सीट से माया सिंह पत्नी वरुण सिंह को मौदान में उतारा गया है. इसके अलावा सराय सागर मालटारी से मोहम्मद अशरफ खान, बेरमा से रामचंद्र, चांदपट्टी से जुबैदा बानो, मधनापार से मालती देवी, भगतपुर से सुहेल अहमद, जैराजपुर से कौशल्या देवी, शमशाबाद से मोहम्मद आजम, मित्तूपुर से शांति देवी, पवई से बालचंद्र यादव, बागबहार से जुनैद अहमद, मकसुदिया से शाहीन बानो, फूलपुर से शगुफ्ता, राजापुर से लालजीत राजभर, मुंडियार एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष अब्दुल रहमान उर्फ पप्पू, राजापुर सिकरौर से फरहत शारिक, सेठवल से मोहम्मद फैजान खान, फरिहा से सायरा, आंवक से इनामुल्लाह शेख, मंगरावां रायपुर से अब्दुल करीम, बैरीडीह से रहमतुल्लाह खान, इब्राहिमपुर से जितेंद्र व गजहड़ा से कमर कमाल एडवोकेट को जिला पंचायत सदस्य का उम्मीदवार बनाया गया है।

सभी वर्गों को मिला है टिकट

प्रदेश अध्यक्ष शौकत माउली ने बताया कि आज देश में कोई सेकुलर पार्टी है तो वह है AIMIM । उनका समझौता भासपा के साथ हुआ है और दोनों पार्टियां संयुक्त रूप से अपने-अपने प्रत्याशियों को जनपद की सीटों पर उतारने का कार्य करेंगी। एआईएमआईएम और भारतीय समाज पार्टी मिलकर जनपद में सबसे ज्यादा उम्मीदवार जिताने का कार्य करेगी ताकि समाज में फैले भ्रष्टाचार, अराजकता को समाप्त किया जा सकें। वहीं सभी वर्गों को चुनाव में टिकट देकर यह साबित कर दिया है कि पार्टी किसी जाति अथवा धर्म की पैरोकार नहीं है।

Related Post

Hotels

ग्रेटर नोएडा में होटल की स्थापना को बढ़ावा देगी योगी सरकार, प्लॉट आवंटन की नई स्कीम लायी

Posted by - November 2, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश में नागरिक सुविधाओं को…
pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु से वाराणसी आये ‘आधिनमों’ का किया सम्मान

Posted by - November 19, 2022 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को बीएचयू के एम्फीथियेटर ग्राउंड में काशी तमिल संगमम का विधिवत शुभारंभ…
3rd Ground Breaking Ceremony

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर शुरू हुई तैयारी, तालाब होंगे स्थानीय पर्यटन के केंद्र

Posted by - April 13, 2022 0
लखनऊ: भूमिगत जल स्तर (Underground water level) को व्यवस्थित करने की दिशा में योगी सरकार अभिनव पहल करने जा रही…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया 28 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Posted by - July 22, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को काशीपुर में 28.63 करोड़ की 24 विभिन्न विकास योजनाओं का…