AIMIM

AIMIM के नेता मोहम्मद शाह आलम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

538 0

प्रयागराज: प्रयागराज में बीते 10 जून को शुक्रवार के दिन जुमे की नमाज के बाद हुए हिंसा मामले में आरोपी मोहम्मद शाह आलम AIMIM जिलाध्यक्ष की अग्रिम जमानत याचिका जिला अदालत ने खारिज कर दी है। अपर सत्र न्यायाधीश रत्नेश कुमार श्रीवास्तव ने मोहम्मद शाह आलम के अधिवक्ता और जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अखिलेश सिंह बिसेन के विस्तृत तर्कों को सुनने एवं पुलिस ने कागजात दिखाए है उसके बाद जमानत अर्जी को ख़ारिज कर दिया है।

जिला अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि, आरोपित का अपराधिक इतिहास भी है और ये मामला हिंसा में राहगीरों, पुलिस बल पर पथराव करने गोलियों और बमों से हमला करने का है। पुलिस ने जब अतिरिक्त बल का प्रयोग तब हालात पर काबू पाया गया। करेली थाने पर 10 जून को हजारों की भीड़ करीब दो बजे अटाला मोहल्ले की तरफ से पथराव करने लगे, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि। गोली बम चलाने लगे इससे राहगीरों एवं पुलिस बल में लगे तमाम लोगों को चोटे आई थी।

शिवपाल यादव: अखिलेश ने नहीं बुलाया, सीएम ने खाने पर बुलाया, अब करूँगा…

इसी मामले में अदालत ने एक अन्य आरोपित उमर खालिद की भी अग्रिम जमानत अर्जी को ख़ारिज कर दिया है। गौरतलब है कि दोनों आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने कोर्ट से दोनों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कराया इसके साथ ही एसएसपी प्रयागराज ने दोनों अभियुक्तों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया है।

विरोधियों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री और फिल्मकार गिरफ्तार

 

Related Post

Atal Residential Schools

अटल आवासीय विद्यालयों में हुआ सत्रारंभ, श्रमिकों के सपने हुए साकार

Posted by - September 11, 2023 0
लखनऊ। माता-पिता की आंखों में आँसू, बच्चों के खिलखलाते चेहरे और हाथ में माला लेकर स्वागत करते शिक्षक। ये नजारा…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश सरकार रोजगार के अवसरों में कर रही है बड़ी वृद्धि: सीएम योगी

Posted by - October 13, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को लोकभवन के सभागार में नव चयनित प्रधानाचार्यों को नियुक्ति पत्र वितरित…
AK Sharma

22 जनवरी को सभी दीपक जलाकर भगवान राम का करें पूजन, मनाएं दीपावली: एके शर्मा

Posted by - January 14, 2024 0
आगरा/लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद आगरा के प्रभारी मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) रविवार को मकर…
AK Sharma

उप्र में रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाये: एके शर्मा

Posted by - November 3, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…