AIADMK

अजब गजब : AIADMK नेता का अनोखा विरोध, टिकट न मिलने पर जला दीं धोतियां

729 0

तमिलनाडु (त्रिची)। दक्षिण भारत में चुनाव के अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं। इस बार भी यही हो रहा है। कभी प्रत्याशी पीपीई किट पहनकर नामांकन भरने पहुंचते हैं तो कभी सोने के जेवरात से लदकर पर्चा भरते हैं। विरोध का प्रदर्शन भी अनूठा ही होता है, इसका ताजा उदाहरण तमिलनाडु राज्य के त्रिची में देखने को मिला। जहां टिकट न मिलने पर एक प्रत्याशी ने एक नहीं बल्कि अपनी कई धोतियां स्वाहा कर दी।

दरअसल, वाडाकाड़ू के पंचायत प्रमुख रह चुके कनागराज (AIADMK Leader Kanagaraj) को उम्मीद थी कि इस बार अलानगुडी से उन्हें टिकट मिलेगी, लेकिन AIADMK ने उनकी बजाय कांग्रेस से आए एक नेता को प्रत्याशी बना दिया। कनागराज (AIADMK Leader Kanagaraj) ने इसकी शिकायत पार्टी फोरम में रखी और इंतजार किया, उन्हें विश्वास था कि सुनवाई होगी और टिकट बाहरी नेता धर्मा की बजाय उन्हें दिया जाएगा, लेकिन उनके सब्र का बांध तब टूट गया जब खुद तमिलनाडु के सीएम पलानीस्वामी ने कांग्रेस के बागी उम्मीदवार का प्रचार शुरू कर दिया।

PM मोदी पर ममता का पलटवार : शेरनी हूं, सिर्फ जनता के सामने झुका सकती हूं सिर

बस फिर क्या था यह बात उन्हें नागवार गुजर गई। रोष में एआईएडीएमके के नेता (AIADMK Leader Kanagaraj) ने अपनी धोतियों का सारा संग्रह आग के हवाले कर दिया। यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि तमिलनाडु में खादी की सफेद शर्ट, और पार्टी के रंग के साथ धोती राजनेताओँ की पारंपरिक वेशभूषा मानी जाती है। सूबे में एक ही चरण में 6 अप्रैल को 234 सीटों के लिए मतदान होना है। यहां पिछले 10 साल से जयललिता की पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) यानी AIADMK का शासन है। यहां चुनावों के दौरान धनबल का दुरुपयोग आम बात है। खर्च के हिसाब से भी क्षेत्र बेहद संवेदनशील माना जाता है।

सत्तासीन पार्टी के 135 सीट के मुकाबले पिछले चुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) यानी DMK को सिर्फ 88 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस को आठ सीटें मिली थी जबकि भाजपा का खाता भी नहीं खुल सका था। इस बार के विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक और भाजपा का गठबंधन हुआ है और उसका मुकाबला द्रमुक और कांग्रेस गठबंधन से होगा। दिनाकरण की AMMK, कमल हासन वाली मक्कल निधी मैयम और सेंथामिझन सीमन की तमिलर काची (NTK) बड़ी पार्टियों का गणित बिगाड़ सकती है।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं

Posted by - March 23, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की होली…
सोना झरिया मिंज

सोना झरिया मिंज बनीं देश की पहली आदिवासी महिला कुलपति, सिद्धो-कान्हो विश्वविद्यालय में हुई नियुक्ति

Posted by - May 29, 2020 0
रांची। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया व देश में जब चारों ओर निराशा व हताशा का माहौल है। इसी…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने महाकुंभ 2025 में अतुलनीय योगदान के लिए नगर विकास विभाग के कार्मिकों को सम्मानित किया

Posted by - March 8, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर…
CM Yogi in Mirjapur

गरीब कल्याण की योजनाओं पर डकैती डालने का काम करते हैं परिवारवादी लोग: सीएम योगी

Posted by - May 8, 2023 0
मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जिन लोगों ने आपको एक-एक बूंद पानी के लिए तरसाया था,…
CM Dhami participated in the International Gita Festival

गीता के 18 अध्याय हमें किसी न किसी योग की शिक्षा अवश्य देते हैं: मुख्यमंत्री

Posted by - November 29, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को कुरूक्षेत्र, हरियाणा में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर…