लखनऊ पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिये AI आधारित तकनीक का किया अनूठा प्रयोग

1107 0

महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने एक अनूठा प्रयोग किया है। लखनऊ पुलिस ने परेशान महिलाओं के चेहरे को पढ़ने के लिए AI आधारित सिक्योरिटी कैमरा इंस्टाल किया है।

मुख्य रूप से इसका उद्देश्य महिलाओं को बचाना है। इसके साथ ही शहर के ऐसे इलाकों में जहां पर महिलाएं को परेशान किया जाता है और उन्हें बदसलूकी का सामना करना पड़ता है, उन्हें इससे बचाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री ने किया चौरी चौरा घटना के शताब्दी वर्ष का शुभारंभ

यह AI आधारित सिक्योरिटी कैमरा मुख्य रूप से महिलाओं के चेहरे को पढ़ने का काम करेंगे और साथ में नजदीकी पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना भी देंगे। यह सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन को तभी मिलेंगी जब कैमरा को लगेगा कि महिलाओं के साथ बदसलूकी हुई है और उन्हें परेशान किया गया है। यह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के ‘मिशन शक्ति’ प्रोग्राम के तहत लॉन्च किया गया है। इसे अक्टूबर 2020 में ही लॉन्च किया गया था।

लखनऊ पुलिस के पुलिस कमिश्नर ध्रुव कुमार ठाकुर ने मीडिया को बताया कि पूरे शहर में कुल 200 से ज्यादा स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां पर महिलाओं को ज्यादा परेशान किया जाता है। इसलिए यहां पर ज्यादा टारगेट किया जा रहा है और शुरुआत में 5 AI आधारित सिक्योरिटी कैमरा लगाया जा रहा है।

उ.प्र.राज्य सड़क परिवहन निगम में लगा कर्मचारियों के लिए स्वास्थय शिविर

प्रतिकूल परिस्थितियों में यह कैमरा नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना प्रदान करेगा। यह सूचना महिलाओं के इमरजेंसी कॉल करने से पहले ही पुलिस स्टेशन को दे दिया जाएगा।

इस प्रोग्राम का मुख्य और प्राथमिक उद्देश्य शहर में हो रहे महिलाओं के साथ बदसलूकी और परेशानी को कम करना है। शहर में महिलाओं को ज्यादा सुरक्षित महसूस करवाना इसकी प्रथमिकता है।

हालांकि कुछ तकनीकी पंडित ने इस पहल को गलत बताया है और नकारात्मक कॉमेंट भी किए है। कुछ का कहना है कि यह महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने की बजाय उनकी प्राइवेसी का हनन करेगा।

Related Post

Train Accident : हरियाणा के नारनौल में हुआ ट्रेन हादसा, पटरी टूटने से 39 डिब्बे क्षतिग्रस्त

Posted by - February 19, 2021 0
हरियाणा । हरियाणा के नारनौल में एक बड़ा ट्रेन(Train accident) हादसा हो गया है। शुक्रवार की दोपहर हुए इस ट्रेन हादसे…

RSS प्रमुख भागवत से मिलने संघ मुख्यालय पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस बोबड़े

Posted by - September 1, 2021 0
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एसए बोबड़े ने मंगलवार शाम को संघ प्रमुख मोहन भागवत से आरएसएस कार्यालय में…
Ramlala broke old records

रामलला ने तोड़े पुराने रिकार्ड, 25 लाख श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

Posted by - January 27, 2025 0
अयोध्या। “गंगा बड़ी न गोदावरी, तीरथ बड़ौ न प्रयाग, सबसे बड़ी अयोध्या नगरी, जहां राम लियो अवतार।” इसी प्रचलित कहावत…
CM Dhami recommends CBI probe in Ankita Bhandari case

न्याय की दिशा में कदम: अंकिता भंडारी मामले में CBI जांच की सिफारिश

Posted by - January 9, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) के माता–पिता की अनुरोध व उनकी भावनाओं…