Surya Pratap Shahi

लखनऊ के कसमंडी कला गांव के 866 किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ

277 0

लखनऊ: विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 75 जनपदों में पांचवें दिन तक लगभग 3375 स्थानों पर 5,70,000 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया। इसमें जनप्रतिनिधि/कृषि वैज्ञानिकों, कृषि एवं सहवर्ती विभाग के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। आगामी दिवसों में किसानों की प्रतिभागिता और अधिक बढ़ने की संभावना है। विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के संचालन के लिए कृषि निदेशक के द्वारा प्रदेश के 38 अधिकारियों को नामित किया गया है। प्रत्येक अधिकारी को 2-2 जनपदों में 7 एवं 8 जून को रहेंगे। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि नामित जनपद में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर किसानों से संवाद स्थापित कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। लखनऊ के कसमंडी कला गांव में 866 किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।

कृषि मंत्री ने हापुड़ में किया संवाद

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) ने सोमवार को ग्राम बनखण्डा जनपद हापुड़ में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान में कृषक वैज्ञानिक संवाद में हिस्सा लिया और अन्नदाता किसानों को आधुनिक एवं तकनीकी खेती के लिए प्रेरित किया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषकों को अवगत कराया कि सरकार द्वारा पीएम कुसुम योजना, खेत तालाब, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर एरिगेशन, समन्वित कीट प्रबन्धन, मल्चिंग, पॉली हाउस आदि पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी कृषकों को योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करके अपनी खेती की लागत कम करते हुए अधिकतम लाभ प्राप्त करने का सुझाव दिया गया। कृषि मंत्री ने बनखण्डा गांव में भ्रमण कर अपने कथन ‘हरी-भरी हरियाली और खेत पर किसान, यही है पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पहचान’ के द्वारा किसानों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने खेतों में कद्दू (कोहड़ा) बिन्स, उरद, मूंग, गन्ना से भरे हेतु फसल भी देखे।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, विधायक धर्मेश तोमर, विजय पाल आढ़ती, हरेन्द्र तेवतिया, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर जी, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी हिमान्शु गौतम, अपर कृषि निदेशक (प्रसार) राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कृषि निदेशक (सामान्य) जे0पी0 चौधरी व अन्य कृषि वैज्ञानिक मौजूद रहे।

लखनऊ के कसमंडी कला गांव में 65 फीसदी किसानों ने फॉर्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत कर लिया पंजीकरण

लखनऊ के ग्रामसभा कसमण्डी कला विकासखण्ड मलिहाबाद में संयुक्त कृषि निदेशक, ब्यूरो एके सिंह द्वारा खेती की नई तकनीकों, पी0एम0 किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री एवं फसल बीमा पर चर्चा की गयी। साथ ही केन्द्रीय उपोष्ण वागवानी संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नरेश बाबू, डॉ. भारती खिलाडी, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, लखनऊ के वैज्ञानि डॉ. एके दुबे, अजय कुमार राय व उप कृषि निदेशक लखनऊ ने भी कृषि से संबंधित विषयों पर चर्चा की। ग्राम सभा कसमण्डी कला में 866 किसान सम्मान निधि की योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

इस प्रकार केवल इस योजना के अंतर्गत ग्राम सभा में अब तक 3 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि किसानों को प्राप्त हो चुकी है। अब तक लगभग 65 प्रतिशत लाभार्थी फॉर्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण करा चुके हैं, शेष लाभार्थी की फॉर्मर रजिस्ट्री की जा रही है।

कृषि मंत्री आज कानपुर, राज्यमंत्री रामपुर में किसानों से करेंगे संवाद

विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतर्गत मंगलवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) कानपुर नगर के विकासखण्ड बिल्हौर के ग्राम हलपुरा में अपराह्न तीन से छह बजे तक कृषक वैज्ञानिक संवाद में प्रतिभाग करेंगे। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख रामपुर के विकास खण्ड बिलासपुर के ग्राम मानपुर ओझा में हिस्सा लेंगे।

Related Post

AK Sharma

Ghazipur Accident: मृतकों के परिजनों से मिलने व घायलों का हाल जानने गाजीपुर पहुंच रहे ऊर्जा मंत्री

Posted by - March 11, 2024 0
लखनऊ। गाजीपुर (Ghazipur Accident) जिले में एक बस के हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से दुःखद…
आतिशी मार्लेना

AAP उम्मीदवार ने फिर की गौतम गंभीर की शिकायत, कहा – माडल कोड आफ कंडक्ट का कर रहे उल्लंघन

Posted by - April 29, 2019 0
नई दिल्ली। बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली से नामांकन भरा है। उस दिन से आप उम्मीदवार आतिशी के…