CM Yogi

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

447 0

देहरादून/लखनऊ। कृषि व कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने दो दिवसीय लखनऊ के दौरे के दौरान सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से उनके आवास में शिष्टाचार भेंट की।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ऑर्गेनिक चाय कीट एवं सगंध कीट उपहार स्वरूप भेंट किया। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट मंत्री के बीच उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास निगम (टीडीसी) के उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। जिसमे निगम की समस्त परिसम्पत्तियां जो राज्य के विभाजन के समय उत्तर प्रदेश राज्य में थी वह सभी परिसम्पत्तियां उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम को प्राप्त हुई। निगम के अधिसंख्य कर्मचारी उत्तराखण्ड में रह गये। उत्पादन क्षेत्र उत्तराखण्ड में रहा परन्तु मुख्य बाजार जो उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदो में फैला हुआ था वह समाप्त हो गया। जिससे टीडीसी की आर्थिक स्थिति प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुई।

मुख्यमंत्री योगी ने स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ, बीपी व पल्स की कराई जांच

टीडीसी के पास वर्तमान में गेंहूं बीज का विस्तृत उत्पादन क्षेत्र है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम में गेंहूँ बीज की आवश्यकता लगभग एक से दो लाख की पूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम एवं उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास निगम के मध्य एमओयू किये जाने पर दोनों निगमों को परस्पर लाभ होगा।

वहीं उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास निगम तथा उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के मध्य आस्तियों एवं दायित्वों के लगभग 637 लाख की धनराशि से सम्बन्धित बिन्दुओं के लेखो के शुद्धिकरण के लिए उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास निगम के अनुरोध के क्रम में दोनो निगमों के मध्य बैठक के संबंध में भी चर्चा की गई।

मुलाक़ात के दौरान भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार एवं भाजपा नेता कैलाश पंत भी उपस्थित रहे।

Related Post

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का 65 प्रतिशत काम पूरा, जल्द होंगे ‘विश्व’ को नए रूप में बाबा के दर्शन

Posted by - May 6, 2021 0
पूरी दुनिया एक तरफ जहां कोरोना महामारी से  से जूझ नहीं है वहीं,  दूसरी तरफ काशी के कायाकल्प का काम…

भाजपा मनाएगी अन्‍न महोत्‍सव, UP के 80 हजार राशन विक्रेताओं से संवाद करेंगे PM

Posted by - July 29, 2021 0
भारतीय जनता पार्टी अगले माह, 5 अगस्त को अन्न महोत्सव मनाएगी। यूपी के के 80 हज़ार राशन विक्रेताओं से पीएम वीसी…
कमलेश तिवारी हत्याकांड

कमलेश तिवारी हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल, पुलिस ने 13 को बनाया आरोपी

Posted by - December 25, 2019 0
लखनऊ। हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी…