AK Sharma

काल सेंटर पर आने वाली शिकायतों में तीस प्रतिशत की आयी कमी: एके शर्मा

436 0

लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने कह कि प्रदेश सरकार आमजन की मुसीबतों व समस्याओं के लिए सदैव चिंतित रही व इनके शीघ्र समाधान के लिए गम्भीरता के साथ प्रयत्नशील भी रही है। इसी के दृष्टिगत विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों/समस्याओं के निवारण हेतु 12 से 19 सितम्बर, 2022 तक एक सप्ताह का 33/11 केवी के सभी उपकेन्द्रों पर ’विद्युत सामाधान सप्ताह’ चलाया गया और विद्युत कर्मियों के लगन, मेहनत एवं प्रयत्न से यह काफी सफल रहा।

इस दौरान उपभोक्ताओं ने भी प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमारे ऊर्जा विभाग के सभी कर्मचारी/अधिकारी बधाई के पात्र हैं। सभी के सहयोग से ही ऊर्जा विभाग ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि विद्युत समाधान सप्ताह का एक लाभ यह भी हुआ है कि 1912 कालसेन्टर पर आने वाली शिकायतों में 30 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि विद्युत सामाधान सप्ताह के अच्छे परिणाम आने एवं उपभोक्ताओं की संतुष्टि के आधार पर जनशिकायतो के निस्तारण की प्रक्रिया आगे भी चलती रहेगी।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई को उपभोक्ताओं के और नजदीक ले जाने का प्रयास किया गया है। अब इस क्रम में प्रत्येक सोमवार को सभी उपकेन्द्र स्तर पर प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक उपखण्ड अधिकारी के स्तर पर भी जनसुनवाई की जायेगी। इसके पश्चात जिला स्तर पर अधिशासी अभियन्ता द्वारा दोपहर 12 से 02 बजे तक तथा सर्किल स्तर पर अधिक्षण अभियन्ता द्वारा अपराह्न 04 से 06 बजे तक जनसुनवाई की जायेगी। इसी प्रकार प्रत्येक डिस्काम में प्रबंध निदेशक द्वारा प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि ’सम्भव’ व्यवस्था के अनुसार ऊर्जा मंत्री स्तर पर राज्यस्तरीय सुनवाई पूर्व की भाँति माह के तीसरे बुधवार को होगी।

जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने की जगह सदन है, सड़क नहीं: भूपेंद्र सिंह

ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि ऊर्जा विभाग उपभोक्ता देवो भवः की नीति पर कार्य कर रहा है, इसमें उपभोक्ता की सन्तुष्टि ही हमारा लक्ष्य है और प्रयास किया जा रहा है कि उपभोक्ताओं की शिकायतों व समस्याओं का मौके पर ही तत्काल समाधान हो सके और इसमें विभाग को काफी हद तक सफलता मिली है।

Related Post

CM Yogi

चुनौतियों से डटकर सदा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहा अधिवक्ता समाजः योगी

Posted by - May 27, 2024 0
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को वाराणसी कचहरी के निकट रामआसरे वाटिका में अधिवक्ताओं से संवाद किया। उन्होंने…
Agriculture

योगी सरकार के जागरुकता कार्यक्रमों से पिछले 8 वर्ष में कृषि क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व उन्नति

Posted by - August 26, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government)  ने कृषि के क्षेत्र (Agriculture Sector)में यूपी को अभूतपूर्व प्रगति दी। सरकार के जागरूकता कार्यक्रम…
CM Yogi heard the problems of 250 people

मुख्यमंत्री का अधिकारियों को निर्देश, जन समस्याओं के निराकरण में न हो तनिक भी लापरवाही

Posted by - May 27, 2025 0
गोरखपुर। सोमवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद मंगलवार सुबह…
cm yogi

धर्म के बारे में जानना है, तो भगवान राम के चरित्र के बारे में जान लो: सीएम योगी

Posted by - October 4, 2022 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि राम और रावण का युद्ध हर युग में निरंतर…