साक्षी-अजितेश के बाद पीएम को लेकर इस एक्ट्रेस ने जताई नाराजगी, ट्वीट कर बताई वजह

1053 0

इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।इसी बीच एक बार फिर मोदी को लेकर अपने ट्वीट की वजह से चर्चा में हैं। पायल ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिससे पीएम को लेकर उनकी नाराजगी जाहिर हो रही है।

ये भी पढ़ें :-B’Day Spl: कभी मिट्टी के घर में रहते थे आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक रवि

आपको बता दें उन्होंने कहा ट्विटर पर लिखा- ‘माननीय प्रधानमंत्री जी, मैं आपसे कभी मिली नहीं हूं। आपका ट्विटर हैंडल भी मुझे फॉलो नहीं करता। हालांकि वो आपके बाकी कई सारे सपोर्टर्स को फॉलो करता है। मैं दिल से आपको सपोर्ट करती हूं। मुझे लगता है कि आप देश के निष्पक्ष नेता हैं। क्या मेरे साथ ऐसा करना ठीक बात है?’

ये भी पढ़ें :-पत्रकार विवाद: कंगना रनौत के समर्थन में आए ऋषि कपूर 

जानकारी के मुताबिक उनके इस ट्वीट से साफ नजर आ रहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं किए जाने से वो काफी खफा हैं। गौरतलब है कि इस मामले पर अभी तक पीएमओ या फिर पीएम मोदी की ओर से कोई ट्वीट या रिएक्शन नहीं आया है।

Related Post

Kangna

कंगना ​का अनिल देखमुख पर पलटवार, बोली- ड्रग पेडलर्स से निकला लिंक तो छोड़ दूंगी मुंबई

Posted by - September 8, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और श‍िवसेना के बीच चल रही जुबानी जंग जारी है। इसी बीच महाराष्‍ट्र सराकर ने…
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

Posted by - March 30, 2021 0
विभूतिखण्ड क्षेत्र में विराजखण्ड स्थित रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में सोमवार सुबह तकरीबन 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार  जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह कुछ लोग रेलवे ट्रैक के पास से निकले। झाड़ियों के पास महिला का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव मिलने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर विभूतिखण्ड पुलिस पहुंची। आस पड़ोस के लोगों की मदद से महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। शिनाख़्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इंस्पेक्टर चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला विक्षिप्त बताई जा रही है। इसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। वहीं, प्रयत्क्षदर्शियों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए उसकी फोटो शहरी और ग्रामीण इलाकों समेत आस पड़ोस के जनपदों के थानों में भेजी गई है। हाल में थाना क्षेत्रों से लापता हुई महिलाओं का ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत उनके परिवारीजनों को सूचना दी जा रही।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के हर तरह से प्रयास किए जा रहे हैं,72 घण्टे तक शव को मच्युर्री में रखा जाएगा। शिनाख्त न होने पर 72 घण्टे बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस उनका अंतिम संस्कार कराएगी।…