सेंसेक्स 1862 अंक उछला

सरकार के राहत उपायों के बाद शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 1862 अंक उछला

1103 0

मुंबई । कोरोना वायरस महामारी और 21 दिन के लिए प्रधानमंत्री के लॉकडाउन ऐलान के बाद बुधवार को शेयर बाजार सुबह मामूली गिरावट के साथ खुला। लेकिन कारोबार के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। इस बीच बाजार एक बार फिर 28 हजार के पार पहुंच गया और हरे निशान में कारोबार कर रहा है।

बीएसई का सेंसेक्स 1862 अंक और एनएसई का निफ्टी 517 अंक उछला

बता दें कि एशियाई बाजारों में रही तेजी के साथ ही 21 दिन की राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच सरकार द्वारा घोषित कुछ राहत उपायों के बल पर बुधवार को शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। जिससे बीएसई का सेंसेक्स 1862 अंक और एनएसई का निफ्टी 517 अंक उछल गया। इससे निवेशकों को 4.80 लाख करोड़ रुपये का लाभ हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 1861.75 अंक उछलकर 28535.78 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 516.80 अंक चमककर 8317.85 अंक पर रहा। इस दौरान छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली हुयी जिससे बीएसई का मिडकैप 3.53 प्रतिशत बढ़कर 10211.57 अंक पर और स्मॉलकैप 2.84 प्रतिशत चमककर 9129.58 अंक पर रहा।

यूपी : पान मसाला का उत्पादन और बिक्री अगले आदेश तक बैन

बीएसई के सभी समूह हरे निशान में रहे हेल्थकेयर में सबसे कम 1.47 प्रतिशत बढ़त दर्ज

बीएसई के सभी समूह हरे निशान में रहे हेल्थकेयर में सबसे कम 1.47 प्रतिशत बढ़त दर्ज की गयी। इस दौरान एनर्जी में सबसे अधिक 10.19 प्रतिशत, वित्त में 8.67 प्रतिशत और बैंकिंग में 8.62 प्रतिशत की बढोतरी हुयी। बीएसई में कुल 2356 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें 1213 बढ़त और 989 गिरावट में रहे जबकि 154 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बाजार हरे निशान में खुले जबकि यूरोपीय बाजार लाल निशान में रहे

वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बाजार हरे निशान में खुले जबकि यूरोपीय बाजार लाल निशान में रहे। हालांकि एशियाई बाजारों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गयी। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.22 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 1.06 प्रतिशत उतर गया जबकि जापान का निक्की 8.04 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5.89 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 3.81 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 2.17 की बढ़त में रहा।

Related Post

Nima Pant

उत्कृष्ट कार्यों के लिए वैत्तिक सहायक नीमा पंत को डिप्टी सीएम ने किया सम्मानित

Posted by - September 15, 2020 0
लखनऊ। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जीवन से अभियन्ता सीख और…
CM Dhami

सहकारिता के ज़रिए किसानों, महिलाओं और युवाओं को मिल रहा सीधा लाभ: मुख्यमंत्री

Posted by - December 23, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में आयोजित सहकारिता मेला 2025 में प्रतिभाग किया।…

दिल्ली में बढ़ने लगा प्रदूषण, केजरीवाल ने लोगों से की सहयोग करने की अपील

Posted by - October 12, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से बढ़ते प्रदूषण को लेकर सहयोग मांगा है। सीएम केजरीवाल ने…