महिला आयोग का नोटिस

टिप्पणी के बाद बुरे फंसे आजम, महिला आयोग का नोटिस, थाने में केस दर्ज

999 0

रामपुर लोकसभा चुनाव 2019  के प्रचार के दौरान सपा पार्टी के नेता आजम खान द्वारा बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है ।  आजम के खिलाफ रामपुर के शाहाबाद थाने में ये एफआईआर दर्ज की गई है । वहीं महिला आयोग भी आजम खान को नोटिस भेज दिया है।

ये भी पढ़ें :-जवानों की चिता पर राजतिलक करना चाहते हैं मोदी – कुरैशी 

आपको बता दें सोमवार यानी आज सुबह आजम खान ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि बयान में किसी का नाम नहीं लिया गया, अगर वह दोषी साबित होंगे तो चुनाव नहीं लड़ेंगे।इस पर जया प्रदा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। जया प्रदा ने कहा कि आजम ने हद पार कर दी है। मेरा चरित्र हनन किया जा रहा है। हमारी रक्षा कौन करेगा।

ये भी पढ़ें :-भीष्म पितामह! आपके सामने ‘द्रोपदी’ का चीरहरण हो रहा है, मौन मत रहिए -सुषमा 

जानकारी के मुताबिक आजम खान की टिप्पणी पर राष्ट्रीय महिला आयोग भी संज्ञान लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि वह हमेशा महिलाओं के बारे में गंदी बात करते हैं, इस चुनाव में यह दूसरी टिप्पणी है, जो उन्होंने की, राष्ट्रीय महिला आयोग उन्हें नोटिस भेज रहा है। रेखा शर्मा ने कहा कि हम चुनाव आयोग को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए भी लिख रहे हैं, क्योंकि उन्हें सबक सीखना होगा।

Related Post

Election Duty

पंचायत चुनाव ड्यूटी करने वाले 135 शिक्षकों की मौत, हाईकोर्ट की फटकार, कौन है जिम्मेदार?

Posted by - April 28, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट के बीच पंचायत चुनाव ड्यूटी ( up panchayat election)  में लगे 135 शिक्षकों की…
PM Modi

मैं भावुक हूँ, भाव-विह्वल हूँ! मैं पहली बार जीवन में इस तरह के मनोभाव से गुजर रहा हूँ: मोदी

Posted by - January 12, 2024 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (PM Modi) ने 22 जनवरी को अयोध्या धाम में मंदिर में श्री रामलला की प्राण…

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन आज,बसपा के विधायक के शामिल होने की भी आशंका

Posted by - December 25, 2018 0
  भोपाल। जहाँ एक तरफ राजस्थान में सोमवार को मंत्रिमंडल का गठन हुआ वहीँ आज मध्यप्रदेश में दोपहर 3 बजे…