शादी के बाद राजकुमार राव-पत्रलेखा ने दिया फुल फैमिली के साथ पोज

690 0

राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और पत्रलेखा पॉल (Patralekha) की शादी को लेकर उत्साह अभी भी बना हुआ है। इस जोड़ी ने 15 नवंबर को शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने दोस्तों और परिवार के साथ पजामा पार्टी की। अब राजकुमार और पत्रलेखा की एक नई फोटो सामने आई है। इस फोटो में जोड़ी अपने पूरे परिवार के साथ पोज करती नजर आ रही है।

राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बाद अपने समय को पूरी तरह एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों पार्टी करने के साथ-साथ ढेरों फोटोज भी खिंचवा रहे हैं। अब दोनों ने अपने पूरे परिवार और दोनों पेट डॉग्स के साथ फुल फैमिली फोटो खिंचवाई है।

इस फोटो में पत्रलेखा के भाई अग्निश पॉल, बहन पर्णलेखा, पत्रलेखा, राजकुमार राव और मां पपरी पॉल हैं। साथ ही उनके दोनों डॉग्स ड्यूड और गागा भी फोटो में देखे जा सकते हैं।

एक हैप्पी फैमिली फोटो पत्रलेखा की बहन, उनके भाई और मां ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही पत्रलेखा और राजकुमार को बधाई और दुआएं दी हैं। फोटो में पत्रलेखा ने फ्लोरल प्रिंट वाली ब्लू ड्रेस पहनी है।

राजकुमार राव रेड, ब्लू और व्हाइट कलर के स्वेटर और डार्क ब्लू पैंट पहने दिख रहे हैं। इससे पहले दोनों ने शादी के दिन परिवार संग खिंचवाई फोटो शेयर की थी, जो काफी वायरल भी हुई थी।

Related Post

कुत्ते के साथ मलाइका ने तस्वीर शेयर तस्वीर, बिना कमेंट किए रह नहीं पाए अर्जुन

Posted by - August 18, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का प्यार अब जग जाहिर हो चुका है।इसी बीच मलाइका ने इंस्टाग्राम पर…
इमरान हाशमी

दिल्ली प्रदूषण: इमरान हाशमी बोले- ‘चेहरे’ की शूटिंग से पहले मुझे एक गैस मास्क मिले

Posted by - November 24, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चेहरे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग…
एवेंजर्स एंडगेम

एवेंजर्स सीरीज जल्द रिलीज होगा आखिरी पार्ट, गूंजेगा हिंदुस्तानी तराना

Posted by - March 26, 2019 0
मुंबई। हॉलीवुड ​फिल्में देखने वालों ने तो एवेंजर्स सीरीज जरूर देखी होगी। इस फिल्म के क्लाइमेक्स तक पहुंचने के लिए…