ग्यारह साल बाद इस फिल्म से कमबैक कर रहे है फरदीन खान

610 0

फिल्म अभिनेता फरदीन खान और रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म का ऐलान मंगलवार को हो गया है। इस फिल्म का टाइटल होगा विस्फोट और इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक होंगे संजय गुप्ता।

‘विस्फोट’ साल 2012 में आई विनीज़वीलियन फिल्म रॉक,पेपर , सीज़र्स का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 85वें अकडेमी अवार्ड सेरमनी में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज ऑस्कर की कैटेगरी में शामिल थी।

फिल्म विस्फोट से फरदीन खान (Fardeen Khan) लगभग ग्यारह साल बाद कमबैक कर रहे हैं। वह आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म दुल्हा मिल गया में नजर आये थे।

पांच साल की बच्ची के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म

वहीं फरदीन खान और रितेश देशमुख की जोड़ी इस फिल्म के जरिये 14 साल बाद एक बार फिर से दर्शकों के सामने होगी और यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार यह जोड़ी क्या धमाल करती है। फरदीन खान और रितेश देशमुख इससे पहले फिल्म हे बेबी में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आये थे।

फिलहाल इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

Related Post

डायरेक्टर विजया निर्मला का न‍िधन, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम

Posted by - June 27, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। टॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और डायरेक्टर विजया निर्मला का 73 साल की उम्र में हैदराबाद में निधन हो…

शादी से पहले मां बनकर खुश हैं एमी जैक्सन, बेटे की पहली तस्वीर आई सामने

Posted by - September 24, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री एमी जैक्सन के घर एक नन्हें मेहमान ने दस्तक दी है। जिसकी तस्वीर…