Priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा जोनस 2021 के बाफ्टा पुरस्कारों के प्रस्तुतकर्ताओं में शामिल

1060 0

लंदन। फिल्म अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जोनस को 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स (बाफ्टा) पुरस्कारों के लिए एक प्रस्तुतकर्ता के तौर पर चुने जाने की घोषणा की गई है। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण फरवरी में स्थगित हुए वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन रॉबर्ट अल्बर्ट हॉल में 10 और 11 अप्रैल को होगा।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जोनस बाफ्टा पुरस्कारों के नॉमिनेशन की घोषणा करेंगी। इस से पहले पीसी ने अपने पति एवं पॉप स्टार निक जोनस के साथ ऑस्कर के नॉमिनेशन की घोषणा की थी।

बाफ्टा ने बृहस्पितवार को घोषणा की कि प्रियंका चोपड़ा जोनस के अलावा प्रस्तुतकर्ताओं में फोएब डिनेवोर, चिवेटल एजियोफोर, सिंथिया एरिवो, ह्यूग ग्रांट, रिचर्ड ई ग्रांट, टॉम हिडलस्टन, फेलिसिटी जोन्स, गुगु एम्बाथा रॉ, जेम्स मैकएवोय, डेविड ओयलोवो और पेड्रो पास्कल शामिल हैं।

After announcing Oscar nominations, PeeCee to now be a presenter at BAFTA

प्रियंका चोपड़ा जोनस 2021 के बाफ्टा पुरस्कारों के प्रस्तुतकर्ताओं में शामिल

पीसी ने हाल ही में अपने पति एवं पॉप स्टार निक जोनस के साथ ऑस्कर के नॉमिनेशन की घोषणा की थी। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जोनस और लंदन के अन्य कलाकार प्रस्तुतकर्ताओं के अलावा लॉस एंजिलिस से रोज बायर्न, आंद्रा डे, अन्ना केंड्रिक और रेनी जेलवेगर अतिरिक्त प्रस्तुतकर्ताओं के तौर पर शामिल होंगे।

अभिनेत्री की आखिरी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ बाफ्टा में दो श्रेणियों में नामित है। इसमें सर्वश्रेष्ठ मुख्य कलाकार की श्रेणी में आदर्श गौरव का नाम और निर्देशक श्रेणी में रूपांतरित पटकथा के लिए रमीन बहरानी का नाम शामिल है।

Related Post

tapsi pannu

‘हसीन दिलरुबा’ का पहला पोस्टर रिलीज, फिल्म में तापसी का होगा दमदार रोल

Posted by - December 18, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं हाल…
कोरोना खौफ

अनुपम खेर ने सुझाया कोरोनावायरस से बचने का तरीका, बोलें-हाथ मिलाने की बजाय कहें’नमस्ते’

Posted by - March 4, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। इस वायरस से लोगों में बढ़ती दहशत को…