Medical

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की संबद्धता की राहें हुईं आसान

515 0

लखनऊ: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देशानुसार साल 2022 में अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी (Atal Medical University) का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसमें मेडिकल कॉलेज (Medical college) बनने से मरीजों की दिक्‍कतें कम होंगी और आसानी से इलाज मिल सकेगा। इस मेडिकल कॉलेज के संचालन से रेफरल केसों में भी कमी आएगी। अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल कॉलेज से दूसरे मेडिकल कॉलेजों के मेडिकल पाठ्यक्रमों को संबद्धता दी गई है। जिसके तहत एमबीबीएस की 58, एमडीएमएस, डीएम, एमसीएच के 25, बीएससी नर्सिंग की 335, पोस्‍ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के 86, एमएससी नर्सिंग के 43 और पैरामेडिकल के 119 को मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए दूसरे मेडिकल कॉलेजों को संबद्धता दी गई है। छात्र-छात्राओं की सुविधाओं में भी इजाफा हुआ है।

चक गंजरिया में 50 एकड़ भूमि पर तैयार

अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रथम चरण में दूसरे मेडिकल कॉलेजों को संबद्धता दी जा चुकी है। अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी चक गंजरिया में 50 एकड़ भूमि पर तैयार की जा रही है जिसका निर्माण कार्य इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। लगभग 200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस यूनिवर्सिटी में 20 एकड़ भूमि पर एकेडमिक ब्‍लॉक का निर्माण भी किया जाएगा। कुलपति डॉ एके सिंह ने बताया कि परिसर में एक भव्‍य ऑडिटोरियम बनेगा जिसमें 2,500 लोग बैठ सकेंगे। इसके साथ ही परिसर में कुलपति, डॉक्‍टर और दूसरे अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवासीय व्‍यवस्‍था के लिए आवासों का निर्माण भी किया जाएगा। इन निर्माण कार्यों की जिम्‍मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है।

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस की 8वीं हार के बाद रोहित शर्मा निराश, देखें इमोशनल ट्वीट

प्राइवेट मेडिकल(Medical) कॉलेजों की संबद्धता की राहें हुईं आसान

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के शुभारंभ से प्रदेश की दूसरे प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों के साथ ही पैरामैडिकल कॉलेज, डेंटल व नर्सिंग कॉलेजों की संबद्धता की राहें आसान हो गई हैं। इस यूनिवर्सिटी के जरिए प्रथम चरण में कॉलेजों को आसानी से संबद्धता दी जा रही है। ये यूनिवर्सिटी इन सभी कॉलेजों के साथ ही अन्‍य मेडिकल कोर्सों में भी संबद्धता, अस्सिमेंट, दाखिला, इनरोलमेंट के क्षेत्र में कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने कीव में दूतावास को फिर से खोलने की घोषणा की

Related Post

भाजपा वाले पिछड़ों और हिंदू-मुसलमान को आपस में लड़ाकर दंगा कराते हैं- ओम प्रकाश राजभर

Posted by - July 6, 2021 0
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा ‘भारतीयों का डीएनए एक है’ कहे जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी का…
CM Yogi

एक्सीडेंटल हिंदुओं ने तो राम-कृष्ण पर भी सवाल खड़े कर दिए थे: योगी

Posted by - April 10, 2024 0
कठुआ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लोकसभा चुनाव-2024 के लिए प्रचार करने पहली बार योगी आदित्यनाथ जम्मू…
Cm Yogi holds meeting

CM योगी ने दिए निर्देश, धार्मिक स्थलों में पांच से अधिक लोगों के प्रवेश पर रोक

Posted by - April 11, 2021 0
लखनऊ।  कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) ने लखनऊ में कोविड-19 के उपचार…
Bulk Drug Park

1472 एकड़ भूमि पर बल्क ड्रग पार्क का होगा निर्माण,फेज-1 की विकास प्रकिया शुरू

Posted by - December 22, 2023 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश में औद्योगिक…