मलंग

‘मलंग’ को लेकर बोले आदित्य रॉय कपूर, फैंस ने मुझे एक्शन हीरो अवतार में नहीं देखा

1646 0

मुंबई। फिल्म ‘आशिकी 2’ के डायरेक्टर मोहित सूरी के साथ सात साल बाद फिल्म ‘मलंग’ में काम कर रहे हैं। बालीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर इस फिल्म में एक्शन हीरो का किरदार निभाने का श्रेय सूरी को देते हैं। आदित्य ने कहा कि ‘मलंग’ से पहले उन्होंने अधिकतर रोमांटिक किरदार ही निभाएं हैं, लेकिन मोहित सूरी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें एक्शन हीरो की भूमिका निभाने का मौका दिया है।

आदित्य रॉय कपूर ने कहा कि मोहित ने मुझमें वह देखा है जो दूसरे निर्देशकों ने नहीं देखा

आदित्य रॉय कपूर ने कहा कि मोहित ने मुझमें वह देखा है जो दूसरे निर्देशकों ने नहीं देखा है। ‘आशिकी 2’ में मैंने पहली बार रोमांटिक किरदार निभाया था। आदित्य ने मीडिया से कहा कि एक बार फिर उन्होंने मेरी छवि तोड़ते हुए मुझे एक्शन किरदार निभाने का मौका दिया है। मुझे नहीं पता कि लोग मुझे उस किरदार में अपना पाएंगे या नहीं। मुझमें भरोसा जताने के लिए मैं उन्हें पूरा श्रेय देता हूं।

बता दें कि फिल्म “मलंग” सात फरवरी को सिनामाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ दिशा पाटनी और अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं। फिल्म की टीम इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन में खासा बिजी है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जिसके सोशल मीडिया पर दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

बता दें कि ये पहली बार है जब आदित्य और दिशा स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। दिशा और आदित्य इस फिल्म में जबरदस्त रोमांस करते दिखाई देने वाले हैं।

Related Post

पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी आठ शब्दों वाला ट्वीट 2019 का बना गोल्डन ट्वीट,

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने साल 2019 के ट्रेंड्स जारी किए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा लाइक, कॉमेंट, इंटरेक्शन और…
सीआरपीएफ पोस्ट पर हमला करने वाले तीन आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर : सीआरपीएफ पोस्ट पर हमला करने वाले तीन आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

Posted by - January 31, 2020 0
नई दिल्ली। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागरोटा के बन इलाके में टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के चार आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों…
लखनऊ बंद

लखनऊ : डीएम ने इन क्षेत्रों में 23 मार्च तक किया बंदी का एलान, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Posted by - March 20, 2020 0
लखनऊ। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कोरानावायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार को कुछ सख्त निर्देश…
मनोज तिवारी के नामांकन में शामिल सपना

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा नेता मनोज तिवारी के नामांकन में शामिल हुईं सिंगर सपना

Posted by - April 22, 2019 0
नई दिल्ली। हरियाणी डांसर सपना चौधरी ने सोमवार यानी आज उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी के रोड…