साध्‍वी प्रज्ञा

साध्‍वी प्रज्ञा ने दिया फिर विवादित बयान, अब इस नेता को बताया आतंकी?

1019 0

भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं बीजेपी प्रत्याशी साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के विवादित बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने अपने चुनाव अभियान के दौरान गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा ऐसे आतंकी का आप लोग समापन कीजिए।

ये भी पढ़ें :-वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका नहीं, अजय राय मैदान में 

ऐसे आतंकी का समापन और बेरोज़गारी को बढ़ावा देने वाले लोगों का समापन करने के लिए फिर से एक संन्यासी को खड़ा होना पड़ा

बता दे कि प्रज्ञा ठाकुर अपने चुनाव प्रचार अभियान के लिए सीहोर इलाके में थीं। यहां उन्होंने सभा के दौरान ज़िले की बंद पड़ी चीनी मिलों का ज़िक्र करते हुए कहा कि अपना व्यक्तिगत व्यवसाय बढ़ाने के लिए शुगर और ऑयल मिल्‍स बंद करवाईं। सैकड़ों लोगों को बेरोज़गार कर दिया। ऐसे आतंकी का समापन करने के लिए, बेरोज़गारी को बढ़ावा देने वाले लोगों का समापन करने के लिए फिर से एक संन्यासी को खड़ा होना पड़ा है।

ये भी पढ़ें :-एयर स्ट्राइक से उड़ गया था बुआ, बबुआ और कांग्रेस के चेहरे का नूर – अमित शाह 

प्रज्ञा ठाकुर नाम लिए बिना बोलीं कि 16 साल पहले उमा दीदी ने उन्हें हराया था। उसके बाद वह राजनीति नहीं कर पाए

प्रज्ञा ठाकुर के जहर उगलने का सिलसिला यहीं नहीं थमा। उन्होंने लगातार अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। प्रज्ञा ठाकुर नाम लिए बिना बोलीं कि 16 साल पहले उमा दीदी ने उन्हें हराया था। उसके बाद वह राजनीति नहीं कर पाए। अब जब वो फिर से मैदान में हैं तो उन्हें हराने के लिए एक संन्यासी को आना पड़ा और अब ऐसा समापन होगा कि वह कभी उग नहीं पाएंगे। प्रज्ञा ठाकुर इससे पहले महाराष्ट्र ATS प्रमुख हेमंत करकरे की शहादत और बाबरी मस्जिद विध्वंस पर भी आपत्ति जनक टिप्पणी कर विवाद में फंस चुकी हैं। बाबरी मस्जिद मामले में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गयी है।

Related Post

तेजस्वी ने लगाया नीतीश पर जासूसी का आरोप,कहा मुझ पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है

Posted by - November 15, 2018 0
पटना। बिहार के विधायक दल के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जासूसी करवाने का आरोप लगाया…
CM Yogi

श्रीनाथ जी का विशिष्ट पूजन कर गोरक्षपीठाधीश्वर ने की लोक कल्याण की प्रार्थना

Posted by - October 12, 2024 0
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी पर्व के अनुष्ठान का शुभारंभ शनिवार प्रातःकाल श्रीनाथ जी (शिवावतार गुरु गोरक्षनाथ) के विशिष्ट पूजन…
Gram Vikas

उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2025-26 ; ग्राम विकास में दोगुना खर्च, रोजगार सृजन में यूपी अव्वल

Posted by - February 9, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की वर्ष 2025-26 की आर्थिक समीक्षा के अनुसार, ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ की परिकल्पना को साकार करने…