Adheer ranjan Choudhary

बंगाल में सारे चुनाव सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में होते हैं: अधीर रंजन चौधरी

1024 0

कोलकाता/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता के घर पर चार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और लगभग इतनी ही संख्या में वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीन मिलने के मामले में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया।

अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने कहा, “बंगाल में सारे चुनाव सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में होते हैं इसलिए पिछले पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी 20,000 सीटों से जीती थी। यहां चुनाव का मतलब हिंसा होती है जो दर्शाता है कि बंगाल में कानून की स्थिति खराब होती जा रही है।”

गौरतलब है कि TMC नेता के घर EVM और VVPAT मिलने के बाद एक चुनाव अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना उलुबेरिया उत्तर निर्वाचन क्षेत्र के तुलसीबेरिया गांव की है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने आज तड़के टीएमसी नेता के घर के बाहर चुनाव आयोग का स्टीकर लगा एक वाहन देखा जिसके बाद उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। अधिकारी ने बताया कि उसके बाद मालूम चला कि खंड 17 के अधिकारी तपन सरकार ईवीएम के साथ टीएमसी नेता के घर पर गए थे।

उन्होंने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट जब्त कर लिए गए हैं और अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया, “चार मशीनों का आज के मतदान में इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। हमने जिला निर्वाचन अधिकारी से एक रिपोर्ट मांगी है।”

Related Post

नहाते वक्त की जाने वाली इन गलतियों से बचे, शरीर के लिए है हानिकारक

Posted by - November 10, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क.   अपने शरीर को वायरस, बैक्टीरिया और इनसे होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए हमे रोज नहाने…
Deepotsav

दीपोत्सव 2025: अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड टूटा, इस वर्ष संख्या 23 करोड़ पार

Posted by - October 18, 2025 0
अयोध्या: योगी सरकार इस साल अयोध्या में सरयू तट पर नौवां दीपोत्सव (9th Deepotsav) मनाने जा रही है। राम मंदिर…