सारा अली खान

अपने गुलाबी बालों संग शायरी करती नजर आईं अभिनेत्री सारा अली खान

859 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और कार्तिक आर्यन पिछले कुछ दिनों से अपनी आने वाली फिल्म ‘लव आज कल’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। दोनों जयपुर और अहमदाबाद का दौरा करने के बाद, दोनों को एक कॉलेज में फिल्म का प्रचार करते देखा गया है। यहां तक ​​कि उन्होंने ‘लव आज कल’ फिल्म का एक गाना ‘मेहरमा’ लॉन्च भी किया है।

https://www.instagram.com/p/B8T61LaJaRU/?utm_source=ig_web_copy_link

अब, सारा ने अपने नए लुक की एक तस्वीर पोस्ट की हैं, क्लोज-अप तस्वीर की खास बात यह कि इस तस्वीर के कैप्शन में सारा अली खान ने शायरी करने की कोशिश की है।

पिंक कलर्स के बालों का शो ऑफ करते हुए सारा ने इस तस्वीर के कैप्शन में चंद लाइने लिखी हैं। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में, “गुलाबी बाल, टशन वाली चाल, छह दिन में हो जाए कमाल, तो करेंगे टोटल धमाल। सारा को उनके मजाकिया जवाबों और इंस्टाग्राम पर अतरंगी एक्टिविटी करने के लिए भी जाना जाता हैै। समय के साथ, उन्होंने खुद को एक समझदार इंसान के रूप में स्थापित किया है। जो न तो शिकायत करती हैं और न ही किसी के बारे में दखल देती हैं। वास्तव में इस पोस्ट ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह अपनी जिंदगी खुल के जी रही हैं और अपने काम के प्रति काफी सजग हैं।

फिल्म ‘मिमी’ के लिए कृति सेनन ने बढ़ाया 15 किलो वजन, शेयर की फोटो

अभिनेत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी पुरानी तस्वीरों पर गौर करें, तो इस तरह की छोटी-छोटी कविताओं को उन्होंने उन्होंने अक्सर अपनी पोस्ट में इस्तेमाल किया है। सारा और कार्तिक जल्द ही सिनेमाघरों में अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे, क्योंकि उनकी अगली फिल्म ‘लव आज कल’ 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के अवसर पर रिलीज होगी। फिल्म इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित की जा रही है।

Related Post

फिल्म नोटिस के प्रोमो और पोस्टर रिलीज

फिल्म नोटिस के प्रोमो और पोस्टर रिलीज का फर्स्ट लुक लांच, देखें वीडियो

Posted by - September 15, 2019 0
मुंबई। फिल्म नोटिस का प्रोमो और पोस्टर का फर्स्ट लुक लांच हो गया है। ज़ेन केएम एंटरटेनमेंट एंड इवेंट्स के…

चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब

Posted by - January 12, 2019 0
स्पोर्ट्स डेस्क। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में खराब शुरुआत से उबारा। भारत 40 ओवरों में 5 विकेट…