महिला को लात मार राखी बंधवाने वाले BJP विधायक पर भड़कीं रवीना

1120 0

इंटरटेनमेंट डेस्क। बीते दिनों भाजपा विधायक ने महिला से मारपीट की थी। यह वीडियो काफी चर्चा में रहा। इस पर मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने इस पूरे वाकया को दो शब्दों में बयां किया। महिला से मारपीट के बाद उससे राखी बंधावने के वाकया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का रिएक्शन आया है।रवीना ने विधायक बलराम थवानी के हाथ पर राखी बांधती महिला की तस्वीर को ड्रामा बताया है। रवीना टंडन ने लिखा- ‘ऐसा ड्रामा।’ महिला से राखी बंधवाने के बाद भी भाजपा विधायक बलराम थवानी की मुसीबत अभी खत्म नहीं हुई है। इस पूरे मामले पर भाजपा ने विधायक को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

ये भी पढ़े :-नजर सीरियल की इस एक्ट्रेस ने कैटरीना के गाने में लगाए ठुमके

आपको बता दें महिला ने बताया, ‘विधायक उस समय कार्यालय में नहीं थे लेकिन उनके समर्थकों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। हमने किशोर थवानी के विरोध में वहां नारे लगाए। जल्द ही बलराम भाई एक वाहन से वहां पहुंचे और बाहर आते ही उन्होंने मेरा मोबाइल फोन छीन लिया और मुझे जोर से थप्पड़ मारा। मैं नीचे गिर गई जिसके बाद उन्होंने मुझे लात से मारना शुरू किया।’

Related Post

वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता, खोजा ऐसा वायरस जो हर तरह के कैंसर का करेगा खात्मा

Posted by - November 10, 2019 0
नई दिल्ली। कैंसर के इलाज के मामले में वैज्ञानिकों को एक बड़ी सफलता मिली है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा वायरस…
एकेटीयू स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2019 में नंबर 1

एकेटीयू स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2019 में देश का नंबर 1 संस्थान

Posted by - December 3, 2019 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2019 ऑफ़ हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स में पूरे देश में…
सनी देओल

लोकसभा चुनाव 2019 : पिता- भाई की मौजूदगी में गुरदासपुर से सनी देओल 29 को करेंगे नामांकन

Posted by - April 28, 2019 0
गुरदासपुर। बीजेपी उम्मीदवार अभिनेता सनी देओल गुरदासपुर मे सोमवार यानी कल अपना नामांकन करेंगे। इससे पहले वे एक रैली भी…